Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह साली को पहनाई वरमाला, बजे थप्पड़ पे थप्पड़

यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. दूल्हे की हालत देखकर आप भी कहेंगे कि इसकी जो पिटाई हुई वो सही हुई.

Viral: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह साली को पहनाई वरमाला, बजे थप्पड़ पे थप्पड़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी में कई बार ऐसे सीन देखने को मिल जाते हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. गलती से इस सीन में दूल्हा और दुल्हन शामिल हों फिर तो मामला बढ़ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा पूरी तरह नशे में धुत था. वह किसी तरह जैसे-तैसे स्टेज पर चढ़ा होगा.

एक शख्स दूल्हे को सीधा खड़ा रखने की कोशिश कर रहा था. उसे संभाल रहा था लेकिन दूल्हे के हाथ पैर उसके काबू में नहीं थे. दूल्हा बस रस्म के लिए खड़ा था बाकी उसे किसी चीज का होश नहीं था. उसके हाथ में वरमाला पकड़ाई जाती है. फिर दुल्हन उसे माला पहनाती है और इंतजार होने लगता है कि दूल्हा भी आगे बढ़कर माला पहनाए लेकिन दूल्हा किसी और दुनिया में था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: घोड़ी नहीं चढ़ेगा दूल्हा और शादी में डीजे पर भी होगा बैन, गांव में क्यों बने ऐसे नियम ?

पीछे खड़ा शख्स कोशिश कर रहा था कि दूल्हा वरमाला पहना दे लेकिन वह सीधे खड़ा ही नहीं हो पा रहा था. इस वजह से वह साथ खड़ी दूसरी लड़की को वरमाला पहना देता है. अपने गले में माला देख लड़की का पारा चढ़ जाता है. वह सीधे उठकर दूल्हे के मुंह पर चांटा जड़ देती है. वह एक के बाद एक दूल्हे पर हमले करती है फिर दुल्हन उसे संभालती हुई दिखती है. वह उसे रोकने की कोशिश करती दिखती है.

यह वीडियो विक्की नाम के किसी यूजर ने पोस्ट की है. इसलिए इसकी सच्चाई को लेकर हम कोई कमेंट नहीं कर सकते. हो सकता है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का वीडियो हो. कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही हुआ था. एक प्लान्ड सीन को वायरल वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा था. उस वीडियो में नाराज दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर मिठाई मल दी थी. इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए थे.

यह भी पढ़ें: Ayodhya: राम की पैड़ी में पति-पत्नी ने किया किस, नाराज लोगों ने कर दी पिटाई

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement