Advertisement

Viral Video: बीच सड़क नाच कर मोरनी को रिझाता रहा था मोर, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत पल

वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क के एक तरफ मोरनी खड़ी है और दूसरी तरफ मोर उसे रिझाने के लिए नाच रहा है.

Viral Video: बीच सड़क नाच कर मोरनी को रिझाता रहा था मोर, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत पल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डॉक्टर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक ऐसा खूबसूरत सीन देखने को मिलेगा जो आमतौर पर आसानी से देखने को नहीं मिलता. इस वीडियो में आप एक मोर को नाचते हुए देख सकते हैं. अब यूं तो आपने यूट्यूब पर ऐसे तमाम वीडियो देखे होंगे लेकिन यूं किसी गांव-खेत में घूमते हुए मोर देखना आंखों के लिए किसी शानदार ट्रीट से कम नहीं.

वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क के एक तरफ मोरनी खड़ी है और दूसरी तरफ मोर उसे रिझाने के लिए नाच रहा है. वहीं मोरनी है कि उसे भाव नहीं दे रही और गाड़ी में बैठे कुमार विश्वास आराम से इस पूरे सीन को कैमरे में कैद करने में लगे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर 27 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Weird News: एक ऐसा केस जिसमें पुलिस ने देखा भूत, आज भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है यह केस

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है. डॉ नीतू शर्मा ने लिखा, यूनिक दृश्य , आजकल कहां मिलते हैं मोर,वो भी नृत्य करते हुए ।काफी अर्से बाद देख रही हूं ये दृश्य और तारीफ की चाहत तो इंसान से लेकर पक्षी तक को होती हैं तालियां तो बनती थीं. जया दीक्षित ने लिखा, वाह इतना खूबसूरत दृश्य लगता है देखते रहो. इतना मनोहारी...साक्षात सामने से तो नही देखा...हरियाली सी मनोरम छटा और उसपर इतना सुंदर नृत्य. "नजर में शोखियां लब पर मोहब्बत का तराना है".

यह भी पढ़ें: मालिक की Girlfriend से ज्यादा वफादार निकला कुत्ता, ब्रेकअप हुआ तो घर के आगे पॉटी कर-करके लिया बदला

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement