Advertisement

Viral Video: परेशान कर रहे थे तो कुत्ते गधे ने यूं चखाया मजा, लोग बोले - वाह बेटे मौज करादी

वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्तों के बेवजह भौंकने पर गधा नाराज हो जाता है और गुस्से में ऐसे मजा चखाता है कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Viral Video: परेशान कर रहे थे तो कुत्ते गधे ने यूं चखाया मजा, लोग बोले - वाह बेटे मौज करादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गधा दुलत्ती मारने के लिए जाना जाता है. अब कोई अगर जबरदस्ती परेशान कर-करके जीना मुश्किल कर दे कोई भी दुलत्ती मारेगा. यहां भी ऐसा ही हुआ गधा आराम से घूम रहा था लेकिन दो कुत्तों ने आकर उस पर भौंकना शुरू कर दिया. पहले तो गधा कुछ नहीं बोला लेकिन अचानक उसे बहुत तेज गुस्सा आ गया. वह दौड़ता हुआ गया और कुत्ते को मजा चखा दिया.

वीडियो में आप देखेंगे कि गधा कुत्ते के पीछे दौड़ता है. कुत्ता भी अपनी स्पीड में भाग रहा होता है लेकिन गधा जाकर अपने मुंह में उसकी टांग दबाता है और उसे उठा लेता है. कुत्ता डर जाता है और जैसे गधा उसे छोड़ता है वह दुम दबाकर भागता नजर आता है. एक कुत्ते को मुसीबत में देख दूसरा कुत्ता भी पतली गली से निकल जाता है. गधे और कुत्तों की इस भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 1.9 लाख व्यू मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: घोड़े पर बैठकर खाना डिलिवर करने जाता है शख्स, लोग बोले - इसको पेट्रोल की चिंता नहीं


वीडियो पर डॉक्टर राजपुरोहित नाम के यूजर ने लिखा, शांति भंग होने पर इतने भोले जीव भी प्रतिक्रिया करते हैं. मोहित ने लिखा, बंदर और कुत्तों की लड़ाई जैसे ही खत्म हुई, अब गधों और कुत्तों की बारी. क्या कुत्ते एकजुट होकर इस अपमान का बदला लेंगे? या बंदर गधों के साथ गठबंधन करके अपना पुराना हिसाब चुकता करेंगे?

यह भी पढ़ें: Viral Video: सेल्फी के लिए आई बच्ची, राहुल गांधी ने पास बैठाकर दी चॉकलेट फिर यूं कहा बाय

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement