Advertisement

Viral: राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बदला ट्रंप का अंदाज, नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रंप नए लुक में नजर आ रहे हैं.

Latest News
Viral: राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बदला ट्रंप का अंदाज, नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में उनका हेयरस्टाइल काफी अलग नजर आ रहा है. राष्ट्रपति का नया लुक लोगों को कापी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में ट्रंप को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित अपनी निजी संपत्ति ट्रंप इंटनेशनल गोल्फ क्लब में प्रशंसकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. 

यूजर्स ने किया कमेंट 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर जमकर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है. कुछ यूजर्स ने यह मजाक किया कि क्या यह बदलाव अगले साल राष्ट्रपति बनने से पहले किया गया है. ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. अब वो 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करेंगे. 

Your next President, President-Elect Donald J Trump, today at the beautiful Trump International Golf Club Palm Beach!! TRUMP-VANCE 2024! #MAGA #donaldtrump #trump2024 #palmbeach #florida @realdonaldtrump @teamtrump @trumpwarroom @trumpgolfpalmbeach @trumpgolf @whitehouse45 📸:… pic.twitter.com/B4asbHZoJ0


ये भी पढ़ें-Viral Video: मां काली का गेटअप लेकर महिला ने किया ऐसा काम, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस


डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 295 इलेक्टोरल वोट हासिल किए, जो व्हाइट हाउस में वापसी करने के लिए आवश्यक 270 वोट से कहीं अधिक थे. उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया, जिन्हें 226 इलेक्टोरल वोट मिले थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement