Advertisement

Dogs attack child video: कुत्तों ने बनाया 5 साल के बच्चे को शिकार, नोच नोचकर मार डाला, देखें खौफनाक वीडियो

Dog attack on Child in Hyderabad: हैदराबाद में तीन कुत्तों ने मिलकर पांच साल के बच्चे को मार डाला. सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई खौफनाक घटना.

Dogs attack child video: कुत्तों ने बनाया 5 साल के बच्चे को शिकार, नोच नोचकर मार डाला, देखें खौफनाक वीडियो

Stray Dogs attacks child in Hyderabad leaves him dead

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सड़क पर आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है. आए दिन इन आवारा कुत्तों के हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं, जिनमें ये लोगों को घायल करते देखे जाते हैं. लेकिन हैदराबाद में तो इससे भी कहीं ज्यादा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ कुत्तों ने मिलकर एक पांच साल के बच्चे को ही मार डाला है. ये घटना हैदराबाद के अंबेरपेट इलाके की है, जहां बच्चे के पिता सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है.

कैसे हुआ हमला

बच्चे का नाम प्रदीप बताया गया है और जिस वक्त उसपर कुत्तों ने हमला किया जब वो अपने पिता के पास जा रहा था. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चा सड़क पर अकेला जाता दिख रहा है. तभी तीन कुत्ते अचानक से उसपर हमला कर देते हैं. कुत्ते बच्चे को घेर लेते हैं और उसे नोचने लगते हैं. बच्चा भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसे जमीन पर गिरा देते हैं. इसके बाद वो उसके कपड़े नोचने लगते हैं. बच्चा चाहकर भी खुद को बचा नहीं पाता है.

ये भी पढ़ें: Kerala में 5 साल में 8 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा, Supreme Court से Dog Hunting की परमिशन लेगी सरकार

नोच नोचकर मार डाला

जब भी वो उठ खड़े होने की कोशिश करता है कुत्ते उसे गिरा देते हैं और लगातार हमला करते रहते हैं. तीन छोटे कुत्ते और भी वहां मौजूद होते हैं लेकिन वो हमला करने वालों कुत्तों को खड़े देखते रहते हैं. जिस तरह से कुत्तों ने बच्चे का शिकार किया उसे देखकर यही मालूम पड़ रहा है कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि परिवार ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमले

लेकिन आवारा कुत्तों के इस वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आवारा कुत्तों का कुछ तो इंतजाम किया जाना चाहिए. क्योंकि इनके हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. करीब दो हफ्ते पहले ही गुजरात के सूरत में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जहां आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला था. जब कि जनवरी में बिहार के आरा जिले में करीब 80 लोगों को कुत्तों ने घायल कर दिया था.

ये भी पढ़ें: बिहार में कुत्तों का आंतक, एक साथ 6 बच्चों को बुरी तरह काटा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News
 पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement