Advertisement

कुत्तों की शादी में बाराती पूरा गांव, इक-दूजे के हुए टॉमी और जैली, देखें वीडियो

Dog Wedding: टॉमी और जैली की शादी पूरे धार्मिक रीति रिवाज से हुई है. दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल भी पहनाया.

कुत्तों की शादी में बाराती पूरा गांव, इक-दूजे के हुए टॉमी और जैली, देखें वीडियो

अलीगढ़ में हुई कुत्ते की शादी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी सिर्फ इसानों के लिए ही खास नहीं रह गई है. अब कुत्ते भी शादी कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई अनोखी शादी के बारे में जो सुन रहा है, यही कह रहा है. अलीगढ़ में एक कुत्ते और कुतिया की अनोखी शादी में पूरे गांव वाले बराती बन गए. दोनों की शादी में जमकर लोगों ने फिल्मी गानों पर डांस किया. इस शादी की सेलिब्रेशन की गूंज अब पूरे देश में सुनाई दी. नवविवाहित डॉग कपल का नाम टॉमी और जैली है. इनकी शादी में पूरा गांव बाराती बन गया. 

टॉमी रसूखदार परिवार का कुत्ता है. वह सुखरावली ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी का पालतू कुत्ता है, जबकि जैली अतरौली के टिकरी में रहने वाले डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की कुतिया है. दोनों की शादी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन तय की गई थी. दोनों की शादी फिक्स हो गई. 

देखें टॉम और जैली की शादी का वीडियो-
 


Tej Pratap Yadav: जब KGF स्टाइल में तेज प्रताप यादव ने हेलीकॉप्टर से मारी एंट्री, सेल्फी लेने के लिए मची भगदड़, देखें VIDEO

धार्मिक रीति रिवाज से हुई शादी, जमकर थिरके बाराती 

टॉमी और जैली की शादी पूरे धार्मिक रीति रिवाज से हुई है. दोनों की शादी में अनोखी वरमाला भी हुई है. पूरा गांव बाराती बना और कुत्ते की शादी कराई गई. जैली के परिवार से आए लोगों ने टॉमी को तिलक भी लगाया. उसके बाद, टॉमी की बारात निकाली गई. टामी की बारात में बारातियों ने जमकर डांस किया. ढोलक से लेकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से सजी इस बारात में जो भी था, खुद को नाचने से रोक नहीं पाया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement