Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

मालिक की Girlfriend से ज्यादा वफादार निकला कुत्ता, ब्रेकअप हुआ तो घर के आगे पॉटी कर-करके लिया बदला

दिल्ली में रहने वाले बॉन्की नाम के एक कुत्ते ने अपने मालिक का बदला लेने के लिए एक ऐसा अनोखा तरीखा अपनाया कि वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

मालिक की Girlfriend से ज्यादा वफादार निकला कुत्ता, ब्रेकअप हुआ तो घर के आगे पॉटी कर-करके लिया बदला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुत्ते का इंसानों से बेहद ही खास रिश्ता होता है. एक बार जब वो दोस्ती कर लेते हैं तो मरते दम तक निभाते हैं. दोस्ती और वफादारी के मामले में कोई भी कुत्तों को पीछे नहीं छोड़ सकता. मालिक का साथ निभाने के लिए ये अपनी जान तक जोखिम में डाल सकते हैं फिर पॉटी तो बहुत ही छोटी सी बात है. पढ़कर आपको हैरानी हो रही होगी कि आखिर हम पॉटी की बात क्यों कर रहे हैं. दरअसल बात ही कुछ ऐसी है कि इसका जिक्र करना ही होगा.

दिल्ली में रहने वाले बॉन्की नाम के एक कुत्ते ने अपने मालिक का बदला लेने के लिए एक ऐसा अनोखा तरीखा अपनाया कि वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल जब इस कुत्ते को पता चला कि उसके मालिक का अपनी गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप हो गया है तो उससे  मालिक की उदासी देखी नहीं गई और उसने उस लड़की से बदला लेने की ठान ली.

यह भी पढ़ें: Viral News: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत आई लड़की

बदला लेने के लिए बॉन्की रोजाना अपनी अपने घर से भागकर मालिक की गर्लफ्रेंड के घर पहुंच जाया करता था और उसके गेट के सामने पॉटी किया करता था. आप तस्वीर में देख सकते हैं कि बॉन्की ने कितनी गंभीर पॉटी अटैक किया है. गेट के सामने हर जगह पॉटी ही पॉटी है. बता दें कि इसे रिवेंज पूपिंग भी कहा जाता है. मतलब की बदला लेने के लिए किसी खास जगह पर पॉटी करना.

यह भी पढ़ें: Viral News: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत आई लड़की

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement