Advertisement

Viral Video: बाइक पर हेलमेट लगाकर घूमता है कुत्ता, देखकर लोगों ने जोड़े हाथ

डॉगी का बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे @rupin1992 नाम की आईडी से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

Viral Video: बाइक पर हेलमेट लगाकर घूमता है कुत्ता, देखकर लोगों ने जोड़े हाथ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर डॉगी के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक डॉगी बाइक पर इंसानों की तरह बैठा दिख रहा है. वह बैठा भी हूबहू इंसानों की तरह है और इतना ही नहीं हेलमेट भी लगाए हुए है.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर एक युवक बाइक से जा रहा है. युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है और बाइक चलाते हुए एक हेलमेट भी लगाया हुआ है. उसके पीछे भी कोई हेलमेट लगाकर बैठा हुआ है. वीडियो जरा गौर से देखिए आपको एक कुत्ता पीछे बैठा नजर आएगा. यह डॉगी बाइक पर बिल्कुल इंसानों की तरह बैठा हुआ है. उसने अपने पिछले पैरों को बाइक की सीट की दोनों तरफ रखा है जबकि अगले पैरों से उसने बाइक चला रहे युवक के कंधों को पकड़ा हुआ है. साथ ही उसने सेफ्टी के लिए हेलमेट भी लगा रखा है.

यह भी देखें: Viral Video: महिला ने बीच पर दिया बच्चे को जन्म, वायरल हुआ डिलिवरी का वीडियो

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार कमेंट्स

डॉगी का बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे @rupin1992 नाम की आईडी से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 19.7K से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहा है." वहीं, एक ने लिखा है,"हेलमेट पहनो मनुष्यों कुत्ता तक पहने घूम रहा है."

यह भी देखें: Fact Check: भारतीय ऑलराउंडर दीपक चहर की शादी में आया था पाकिस्तानी खिलाड़ी ?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement