Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बेरहम शख्स ने कुत्ते पर दागीं पांच गोलियां, आखिरी सांस तक करता रहा धायं-धायं, वीडियो वायरल

कुत्ते की गलती बस इतनी थी कि वह लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अवर अभियंता राजवीर सिंह के घर के बाहर आकर बैठ गया. यह बात राजवीर को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने गुस्से में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर उस पर गोलियां चला दीं.

Latest News
बेरहम शख्स ने कुत्ते पर दागीं पांच गोलियां, आखिरी सांस तक करता रहा धायं-धायं, वीडियो वायरल

बिजनौर में कुत्ते को गोली मारा

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में शिव मूर्ति तिराहे के पास स्थित सावित्री एनक्लेव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अवर अभियंता राजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक बेजुबान कुत्ते पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं. 

घर के अंदर चला गया कुत्ता 

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है. बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ता राजवीर सिंह के मकान के बाहर भीषण गर्मी में छांव और खाने की तलाश में बैठा था. इसी बात से नाराज़ होकर अभियंता ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और लगातार पांच राउंड फायरिंग कर दी. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अभियंता पहले रिवॉल्वर लहराते हुए बाहर आता है और फिर दोनों हाथों से गोलियां बरसाता है. 

मोहल्ले में दहशत और गुस्सा 

गोलियों की आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग घरों से बाहर निकले तो नाली में मृत पड़ा कुत्ता देखकर दहशत में आ गए. आरोपी अभियंता खुद को घर में बंद कर लिया. स्थानीय निवासी डॉ. एलएस बिष्ट, सुमंत कुमार, एके शर्मा सहित कई लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

 
पुलिस कार्रवाई और जांच 

थाना प्रभारी धीरज सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया. उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है. वहीं कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके. 

कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग 

एनिमल फ्रेंड्स क्लब की अनुराधा माथुर, ज्योति शर्मा, और उज्ज्वल ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अभियंता का शस्त्र लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जाए. 

 

पुलिस का बयान 

CO (क्षेत्राधिकारी) ने कहा, "घटना गंभीर है, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है. रिवॉल्वर जब्त की जा चुकी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है." 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement