Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मालिक के साथ वॉलीबॉल खेलता है कुत्ता, देखें मजेदार शॉट

इंटरनेट पर हमें मजेदार कंटेंट देखने को मिलता है. ऐसे ही दो जबरदस्त वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं.

Viral Video: मालिक के साथ वॉलीबॉल खेलता है कुत्ता, देखें मजेदार शॉट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मैदान पर ड्रिंक ब्रेक्स तो आपने देखे ही होंगे. एक खिलाड़ी पानी और जूस की बोतलें लेकर आता है और फिर सभी लोग एक छोटा सा ब्रेक लेकर वापस गेम में लौट जाते हैं. ये सीन तो बड़ा ही आम लेकिन हम आपको एक खास सीन दिखाने वाले हैं. इसमें एक कुत्ता पानी की बास्केट लाता दिख रहा है.

वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ता मुंह में बास्केट दबाए आराम से मैदान में आता है और सीधे अंपायर के पास रुकता है. अंपायर बास्केट से पानी की बोतल लेता है, पानी पीता है और कुत्ते को प्यार से सहलाकर वापस भेज देता है. कुत्ता फिर अपनी बास्केट उठा कर वापस चल देता है. कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. लोग इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे अच्छी ट्रेनिंग बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ब्लड टेस्ट के लिए बच्चों की तरह रोये पुलिसवाले अंकल, लोग बोले -  कैसी जीभ लपलपाई

कुत्तों की बात आई तो एक यूजर ने मजेदार वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कुत्ता अपने मालिक के साथ वॉलीबॉल खेलते दिख रहा है. वह बॉल पर नजर गड़ाए चल रहा था और पास आते ही शॉट मार रहा था. वीडियो देखकर आप भी कुत्ते के टैलेंट के कायल हो जाएंगे.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: मम्मी-पापा की मर्जी से बना किक बॉक्सर, रोते-रोते पहुंचा रिंग में 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement