Advertisement

Viral Video: प्लास्टिक की बोतल में फंसा कुत्ते का सिर, बड़ी मुश्किलों से बची जान

आज के समय में किसी को मुसीबत में देख जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं और वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं ऐसे में इस शख्स की इंसानियत उम्मीद जगाती है.

Viral Video: प्लास्टिक की बोतल में फंसा कुत्ते का सिर, बड़ी मुश्किलों से बची जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ता मुसीबत में नजर आ रहा है. कुत्ते को तकलीफ में देखकर एक शख्स इसकी मदद के लिए आगे आता है. आज की मतलबी दुनिया में कोई भी किसी की मदद करने के लिए आगे नहीं आना चाहता है लेकिन जिस तरह इस शख्स ने कुत्ते की मदद की वह तारीफ के काबिल है. यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आज के समय में किसी को मुसीबत में देख जहां लोग तमाशबीन बन जाते हैं और वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं ऐसे में इस शख्स ने इंसानियत दिखाई और कुत्ते को बचाया. सोशल मीडिया पर वायरल यह शानदार वीडियो देख कर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ते का सिर बोतल में फंस गया है. उसे निकालने के लिए एक शख्स आगे आता है और फिर एक लड़की उसकी मदद करती है. कुछ देर बाद एक और शख्स कुत्ते की मदद में हाथ बंटाने के लिए आ जाता है. कुत्ते का सिर बाहर निकालने में इन तीनों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अपनी कोशिशों से वे बोतल में फंसे कुत्ते के मुंह को निकाल लेते हैं. बोतल में फंसा मुंह निकलने के बाद यह कुत्ता आजाद हो जाता है और बहुत खुश नजर आता है.

यह भी पढ़ें: Death Rituals: मौत के बाद की सेक्स लाइफ के लिए चढ़ती थी लड़की की बलि

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को Animales y bichitos  नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 34 हजार लोग देख चुके हैं और 36 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं यूजर्स कुत्ते की मदद करने वाले शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IAS Athar Aamir खान की शादी के लिए कंपोज किया गया था 'कुबूल है' गाना, वायरल हुआ वीडियो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement