Advertisement

Viral News: 4000 रुपये का बोतल बंद पानी पीता है यह कुत्ता, नहीं बर्दाश्त धोखाधड़ी

जब इस कुत्ते का मालिक इसे घर लेकर आया तो यह घर के नल का पानी पीने में नखरे दिखाने लगा. वह अपने लिए रखे गए पानी के बर्तन को मुंह ही नहीं लगाता था.

Viral News: 4000 रुपये का बोतल बंद पानी पीता है यह कुत्ता, नहीं बर्दाश्त धोखाधड़ी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने सेलेब्रिटीज के नखरे, खाने-पीने की चॉइस और महंगे शौक के बारे में तो सुना ही होगा. कोई खाने को लेकर बहुत ही चूज़ी होता है तो किसी का पीने का पानी विदेशों से आता है. आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने वाले हैं जो साफ-सफाई को लेकर इनता कॉन्शियस रहता है कि नल का पानी नहीं पीता. इसे अपने लिए खास बोतल बंद पानी चाहिए. इसकी डिमांड इतनी हाई हैं जैसे कि पिछले जन्म में कहीं का राजकुमार रहा हो.

एक महीने में पीता है 4000 रुपए का पानी!

जब इस कुत्ते का मालिक इसे घर लेकर आया तो यह घर के नल का पानी पीने में नखरे दिखाने लगा. वह अपने लिए रखे गए पानी के बर्तन को मुंह ही नहीं लगाता था. मालिक समझ गया कि उसे नल का पानी नहीं पसंद फिर उसके लिए बाहर से पानी लाया गया. अब हेनरी नाम के इस कुत्ते को बाहर से लाया हुआ बोतल बंद पानी पिलाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Viral News: मां की फोटो ने पहुंचाया जेल, Facebook पोस्ट की वजह से पकड़ा गया चोर

हेनरी अपनी पानी की बोतल के लिए बड़ा ही सतर्क रहता है. यह कन्फर्म करने के लिए कि बोतल नई और सील्ड है मालिक लिजी, हेनरी के सामने ही उसे खोलता है. लिजी ने बताया कि वह हर हफ्ते 12 बोतलों के 2 पैक खरीदते हैं. बोतल बंद पानी के अलावा हेनरी को जूस पीना का शौक है. वह अकेले नहीं सोता और बाहर घूमते हुए लोगों की अटेंशन पाने के लिए रुक भी जाता है. मालिक लिजि कहते हैं हेनरी एक डीवा है उसे हर वक्त अटेंशन चाहिए.

यह भी पढ़ें: मालिक की Girlfriend से ज्यादा वफादार निकला कुत्ता, ब्रेकअप हुआ तो घर के आगे पॉटी कर-करके लिया बदला

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement