Advertisement

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के साथ योग करने लगा कुत्ता, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता, सीआईएसएफ जवान के साथ योग करता हुआ नजर आ रहा है.

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के साथ योग करने लगा कुत्ता, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

योग करता हुआ कुत्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीनएनए हिंदी: यदि आप कुत्तों से प्यार करते हैं तो आपको यह वीडियो काफी पसंद आएगा. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑनलाइन वायरल हो रही एक क्लिप में एक कुत्ते को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मी के साथ योग करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया रख रहे हैं और कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं.

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को डिफेंडर्स ऑफ भारत नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में सीआईएसएफ के एक जवान को कुत्ते को योग करने की ट्रेनिंग देते देखा जा सकता है. जवान ने कुछ योग मुद्राएं कीं और कुत्ते ने पूरी तरह से दोहराने की कोशिश की. यह घटना दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर हुई और यात्रियों ने सीन को रिकॉर्ड करने के लिए अपने अपने कैमरे निकाल लिए.

वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा गया है, "मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनिंग बॉन्ड दिखाते हुए सीआईएसएफ."

ये भी पढ़ें - पेड़ों के बीच छिपी सोती हुई लोमड़ी को ढूंढेंगे तो हैं आप जीनियस, नहीं तो फेल

वायरल वीडियो यहां देखें:

ये भी पढ़ें - 1 बोतल 'दारू' की कीमत 65 करोड़, फिर भी खरीदने की लगी है लाइन!

ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुत्ते की एक्टिविटी को लेकर प्यार बरसा रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement