Advertisement

विदेशी डॉक्टर का दावा, मैं मरकर जिंदा हो गई, मैंने देखा है कैसा दिखता है स्वर्ग

Viral News in Hindi: एक महिला ने दावा किया है कि वह मरने के बाद दोबारा जिंदा हो गई है. उसका कहना है कि उसने स्वर्ग भी देखा है.

विदेशी डॉक्टर का दावा, मैं मरकर जिंदा हो गई, मैंने देखा है कैसा दिखता है स्वर्ग

Women Claims Rebirth

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मौत के बाद इंसान का क्या होता है? यह इस दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है. दोबारा जन्म को लेकर कई धारणाएं और कथाएं हैं लेकिन इसका कोई पक्का सबूत नहीं है. अब एक डॉक्टर ने दावा किया है कि वह मरकर दोबारा जिंदा हो गई है. डॉक्टर लिंडा क्रैमर का यह भी कहना है कि उन्होंने देखा है कि मौत के बाद क्या होता है और स्वर्ग कैसा दिखता है.

डॉक्टर लिंडा क्रैमर ने बताया है कि वह मरने के बाद पांच साल तक स्वर्ग में रहीं और फिर लौट आई हैं. उनका कहना है कि 6 मई 2001 को उनकी मौत हुई और शवयात्रा निकाली गई. इस बीच उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लिंडा का दावा है कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी आत्मा स्वर्ग पहुंच चुकी थी.

यह भी पढ़ें- एग्जाम सेंटर में 499 लड़कियों के बीच बैठा था सिर्फ एक लड़का, डर के मारे हो गया बेहाश

स्वर्ग में क्या-क्या देखने का दावा?
लिंडा का कहना है कि उन्होंने अपनी मौत के 14 मिनट बाद एवरेस्ट से भी ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखे. इन पहाड़ों की ऊंचाई कई हजार गुना ज्यादा रही होगी. उनके मुताबिक, स्वर्ग में झील भी थी, लोग भी थे और वह उनसे बातें भी कर रही थीं. लिंडा ने कहा कि इतने समय में ही उन्हें लगा कि वह जैसे पांच साल तक स्वर्ग में रहकर आई हों.

यह भी पढ़ें- सुहागरात से ठीक पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर दे दी जान, दुलहन ने देखा तो हो गई बेहोश

आपको बता दें कि ऐसे दावे पहले भी कई बार किए गए हैं लेकिन किसी में कोई सच्चाई नहीं मिली है. विज्ञान की मानें तो इस तरह के अनुभव इंसान के शरीर की मल्टीसेंसरी इंटीग्रेशन में गड़बड़ी की वजह से होते हैं. लोगों को मौत का डर लगता है तो वे अजीब-अजीब सपने देखते हैं और उसे ही सच मानने लगते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement