Advertisement

Viral Video: दीवाली की मस्ती में हुआ धमाका, रॉकेट पाइप से छूटा और भाई साहब को बना लिया निशाना, देखें वायरल वीडियो

Diwali Viral Video: दिवाली के समय हर कोई कुछ न कुछ शरारती हरकतें जरूर करता है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा मस्ती में दूसरे युवक पर रॉकेट से हमला बोल देते हैं. 

Latest News
Viral Video: दीवाली की मस्ती में हुआ धमाका, रॉकेट पाइप से छूटा और भाई साहब को बना लिया निशाना, देखें वायरल वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही कई जगहों पर आतिशबाजी का माहौल कुछ दिन पहले से ही बन जाता है.  इसके साथ ही कुछ लोग शरारती हरकतों में भी शामिल हो जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवाओं ने मजाक-मस्ती में एक युवक पर रॉकेट से हमला कर दिया. 

रॉकेट से किया हमला 
वहीं इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति घर के बाहर बैठा आराम कर रहा था, तभी कुछ लड़के छुपकर उस पर पाइप से रॉकेट से हमला कर देते हैं. जैसे ही रॉकेट युवक के पास पहुंचता है, वह अचानक कुर्सी से नीचे गिर जाता है और तुरंत आग की लपटों को झाड़ता है. वीडियो का अंत इसी पर होता है, लेकिन इस घटना पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.


ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को जंगल में ले गई लड़की, 3 दोस्तों के साथ मिलकर दिया हनी ट्रैप को अंजाम, जानें पूरा मामला


लाखों में मिले व्यूज 
वायरल वीडियो को "एक्स" (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है और इसे अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस वीडियो को मजेदार पाया, लेकिन कुछ ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए चेतावनी भी दी है. लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतें दूसरों की जान के लिए काफी जोखिम भरी हो सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement