Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दो पत्थर बजाकर इंटरनेट पर हुआ ट्रेंड, 'दिल पे चलाई छुरिया' के ओरिजनल वीडियो को अब तक मिले 16 करोड़ व्यूज

सोशल मीडिया पर इन दिनों गाना दिल पे चलाई छुरिया (Dil Pe Chalai Churiya) खूब ट्रेंड हो रहा है. इस गाने पर लोग जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं.

Latest News
दो पत्थर बजाकर इंटरनेट पर हुआ ट्रेंड, 'दिल पे चलाई छुरिया' के ओरिजनल वीडियो को अब तक मिले 16 करोड़ व्यूज

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाना काफी ट्रेंड हो रहा है. यह गाना है दिल पे चलाई छुरिया (Dil Pe Chalai Churiya) , जो कि साल 1995 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बेवफा सनम (Bewafa Sanam) का है और इस गाने को सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाया है. हालांकि यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस गाने पर लगातार लोग रील्स, शॉर्ट वीडियो बना रहे है और बॉलीवुड सेलेब्स पर इस वायरल गाने पर रील्स बना रहे हैं.

दिल पे चलाई छुरियां को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला शख्स का नाम राजू कलाकार है. जिसने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था और वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो के वायरल होने बाद लोग इसपर लगातार इंस्टाग्राम पर मीम्स और रील्स बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Sholay के 50 साल पूरे होने पर अनकट वर्जन के साथ होगी रिलीज, डिलीटेड सीन के साथ मजा होगा दोगुना

अब तक मिले 16 करोड़ व्यूज

ओरिजनल वीडियो में यह शख्स कुछ लोगों के बीच खड़ा होकर दो पत्थर हाथों में लेकर बजाता है. यह फिल्म बेवफा सनम के दिल पे चलाई छुरियां पर को गाता है और इसपर परफॉर्म भी करता है. आस पास बैठे लोग इस गाने को एंजॉय कर रहे हैं. बता दें कि इस वीडियो को अभी तक सोशल मीडिया पर 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajan Kaali (@rajankaali)

रेमो डिसूजा ने भी वायरल गाने पर बनाई रील

वहीं, बीते दिनों कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने भी दिल पे चलाई छुरियां पर अपनी पत्नी के साथ वीडियो बनाया है. इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ वेटिंग एरिया में थे और वह पासपोर्ट हाथों से बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement