Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Dhoom स्टाइल में चोरी, स्कूल से ले उड़े कीमती सामान, ब्लैकबोर्ड पर लिखा अपना फोन नंबर

ये चोर बड़े ही शातिर हैं इन्होंने स्कूल को चेतावनी दी कि ऐसी ही चोरी दोबारा होगी. अब पुलिस इनका पता लगाने में जुटी है.

Dhoom स्टाइल में चोरी, स्कूल से ले उड़े कीमती सामान, ब्लैकबोर्ड पर लिखा अपना फोन नंबर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खबरों में अक्सर चोरी के अजब-गजब मामले सामने आते हैं. अब एक ऐसी खबर ओडिशा से आई है जिसने सभी को जॉन अब्राहम की फिल्म धूम की याद दिला दी है. इस गैंग ने एक स्कूल के सभी कंप्यूटर और फोटोकॉपी मशीन चुरा ली. चोरी के बाद इस गैंग ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा, पकड़ सकते हो तो पकड़ लो. चोरों ने इस मैसेज के साथ अपना फोन नंबर भी लिखा.

नंबर सारे फर्जी थे यह केवल पुलिस को चकमा देने के लिए लिखे गए हैं. यह घटना Odisha के Nabarangpur जिले का है. चोरों के गैंग ने इंद्रवती हाईस्कूल के हेडमास्टर के कमरे का ताला तोड़ा और वहां रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपीज, वजन तोलने की मशीन और स्पीकर सब चुरा लिए.

Dhoom 4 chor

यह भी पढ़ें: Viral: ये हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज एयरहोस्टेस, उम्र 86 साल

चोर एक बार में ही शांत नहीं हुए उन्होंने आने वाले समय के लिए स्कूल को चेतावनी दी.  उन्होंने लिखा, धूम-4 की वापसी होगी, जल्द. पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच चल रही है. इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस चोरों के सुराग के लिए स्निफर डॉग के साथ स्कूल पहुंची थी लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई बढ़त हासिल नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: करंट से तड़प रही थी गाय, दुकानदार ने जान की बाजी लगा यूं बचाया

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement