Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'12वीं फेल' लड़के ने इंस्टाग्राम पर किया कमाल, अपनी इस कला से जीता लोगों का दिल

Viral News: लड़के को शुरुआत में कई तरह की दिक्क्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह पीछे नहीं हटा. आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है...

Latest News
  '12वीं फेल' लड़के ने इंस्टाग्राम पर किया कमाल, अपनी इस कला से जीता लोगों का दिल
Dheeraj Takri
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ लोग अपनी कला दिखाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं. इसके साथ ही लोगों के बीच अपनी पहचान भी बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही 21 साल के लड़के के बारे में बताएंगे, जो अपनी क़ाबिलीयत के दम पर सोशल मीडिया स्टार बन चुका है. वह इंस्टाग्राम पर रील के ज़रिए लोगों को अमेरिकन इंग्लिश पढ़ाता है.

यह सुनकर आपको लग रहा होगा कि वो लड़का पढ़ने में बहुत अच्छा होगा इसलिए वह इस काम  को कर रहा है लेकिन शायद आप सचाई जानकर हैरान रह जाएंगे. हम बात कर रहे हैं, उड़ीसा के एक छोटे से गांव में रहने वाले कंटेंट क्रिएटर धीरज टाकरी की. धीरज 12वीं फेल हैं लेकिन वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों को ऑनलाइन पढ़ाते हैं. वह मज़ेदार तरीक़े से इंस्टाग्राम पर लोगों को इंग्लिश पढ़ाते हैं, जो उनके फॉलोवर्स को ख़ूब पसंद भी आती है. 

ये भी पढ़ें: 6 साल के बच्चे ने पूछा 'आप शादी कब करेंगे?', राहुल गांधी ने दिया मजेदार जवाब, देखें Video
 

इंस्टाग्राम पर बने इतने फ़ॉलोवर्स 

बताया जा रहा है कि जब धीरज ने शुरुआत में इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड शुरू किया तो उन्हें कई तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन वह इससे पीछे नहीं हुए और अपना काम करते रहे. 44 दिन के अंदर ही उनके इंस्टाग्राम पर क़रीब एक मिलियन फॉलोवर्स हो गए. उनके कई वीडियो खूब वायरल हुए हैं. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhiraj Takri (@dhirajtakri)

इंग्लिश बोलना कैसे सीखा

बारहवीं कक्षा में फेल होने के बाद धीरज आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे थे, इस बीच उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अंग्रेजी बोलने सीखने के लिए ऑनलाइन कई देखें. वह बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें लगा कि वह केवल बोलने के लिए ही इंग्लिश सीख रहे हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो उपलोड करना शुरु दिया  और उन्हें आत्मविश्वास होने लगा कि वह इस फील्ड में कुछ कर सकते हैं. जिसके बाद धीरज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते गए गए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement