Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: बायफ्रेंड को नहीं मिल रही नौकरी, मन्नत मांगने 144 KM दूर हरिद्वार पहुंची लड़की, कंधों पर उठाया 21 लीटर गंगाजल

UP News: मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. अपने बॉयफ्रेंड की नौकरी की मन्नत के लिए 144 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल गई है.

Latest News
Viral News: बायफ्रेंड को नहीं मिल रही नौकरी, मन्नत मांगने 144 KM दूर हरिद्वार पहुंची लड़की, कंधों पर उठाया 21 लीटर गंगाजल

फोटो- सोशल मीडिया 

Add DNA as a Preferred Source

Viral News Hindi: हर साल सावन में भगवान शिव की भक्ति में लाखों लोग कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन इस बार एक प्रेम कहानी ने आस्था का एक अलग ही रूप सामने रखा है.  मुजफ्फरनगर की रहने वाली लक्ष्मी नाम की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए वह कर दिखाया, जो आज वायरल हो रहा है. लक्ष्मी का प्रेमी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है, लेकिन अब तक उसकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हुई. ऐसे में लक्ष्मी ने भगवान भोलेनाथ से उसके लिए मन्नत मांगी और निकल पड़ी एक अनोखी कांवड़ यात्रा पर.

21 लीटर गंगाजल कंधे पर

लक्ष्मी मेरठ से हरिद्वार तक 144 किलोमीटर की कठिन यात्रा पैदल तय कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने अपने कंधों पर 21 लीटर गंगाजल उठाया. हर कदम पर भगवान भोलेनाथ से एक ही प्रार्थना, 'मेरे प्यार को मिले सेना में भर्ती की मंजिल.  जब लक्ष्मी मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचीं, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया.  वहां मौजूद लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया और आशीर्वाद दिया.


यह भी पढ़ें: दूल्हा तो तैयार था, लेकिन घोड़ी बिना दुल्हन लिए ही हुई उड़न छू, शादी का ये Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी


मेरठ में शिवलिंग पर चढ़ाएंगी जल

दरअसल, मीडिया से बातचीत करते हुए लक्ष्मी ने बताया कि, वह सावन के पवित्र महीने में परतापुर (मेरठ) के एक मंदिर में शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करेंगी. उन्होंने आगे कहा कि उनका विश्वास है कि भोलेनाथ उनकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे और उनके बॉयफ्रेंड को सेना में भर्ती करा देंगे. बहरहाल, यह खबर ने पूरे इलाके में आग की लहर फैल गई है. स्थानीय लोग लगातार लक्ष्मी की मनोबल बढ़ा रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement