Advertisement

Spider-Man से कम नहीं लड़के का ये अंदाज, खचाखच भरी ट्रेन में सीट पाने का ऐसे लगाया जुगाड़

Desi Spiderman Viral Video: ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सीट पाने की कोशिश में यूनीक जुगाड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है.

Spider-Man से कम नहीं लड़के का ये अंदाज, खचाखच भरी ट्रेन में सीट पाने का ऐसे लगाया जुगाड़

Desi Spiderman viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Desi Spiderman Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं. खास तौर पर देसी जुगाड़ वाले वीडियो पर लोगों की खास नजर रहती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के के सीट पाने के जुगाड़ को देख लोग हैरान हो गए हैं. ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रही एक क्लिप में एक लड़का भीड़-भाड़ वाले ट्रेन के डिब्बे में जाने के लिए हैंड-रेस्ट की मदद से सहजता से झूलता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स पर लोग लड़के को देसी स्पाइडरमैन कह रहे हैं.

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को गौरांग भारद्वाज नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में कई लोगों को एक ट्रेन के फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है. भीड़-भाड़ वाले डिब्बे को पार करने के लिए, लड़के ने हैंड-रेस्ट की मदद से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. लड़के का जुगाड़ साथी यात्रियों को भी हैरत में डाल रहा है.

ये भी पढ़ें - दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को पहनाई वरमाला, अचानक स्टेज पर हुआ ये कांड

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "स्पाइडरमैन इन इंडिया,"

वायरल वीडियो यहां देखें:

ये भी पढ़ें - Optical Illusion: 60 सेकेंड में बताएं.. तस्वीर में कहां छिपी है तितली? 99% ने दिया है गलत जवाब

खबर लिखे जाने तक ऑनलाइन शेयर किए वीडियो को 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड,". दूसरे यूजर ने लिखा, मजेदार लेकिन दुखद... कब ट्रेन के ये हालात बदलेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement