Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बूंद-बूंद बचाने के लिए देसी मां ने अपनाया यूनीक जुगाड़, बेटा रह गया हैरान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में एक महिला तेल की एक-एक बूंद बचाने की कोशिश में अपने बेटे के सिर पर सरसों के तेल का पैकेट रगड़ने लगती है.

Latest News
बूंद-बूंद बचाने के लिए देसी मां ने अपनाया यूनीक जुगाड़, बेटा रह गया हैरान, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

देसी पेरेंट्स और बचत के जुगाड़. लिखने पर आए तो कोई इस विषय पर एक पूरी किताब लिख सकता है. ऐसी ही एक देसी मां की बचत का जुगाड़ इंटरनेट पर वायरल है. वीडियो में दिख रहा है कि तेल के पाउच में मौजूद एक-एक बूंद तेल का पूरा इस्तेमाल करने के लिए देसी मां क्या-क्या तरीके अपनाती है. ऐसे-ऐसे तरीके कि उनका बेटा भी हैरान रह जाता है.

क्या है वायरल वीडियो में

टीटू की मम्मी नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यह रील पोस्ट की गई है. इसमें दिख रहा है कि मां पहले पाउच के तेल को एक डब्बे में भरती हैं. जब तक बूंद-बूंद करके तेल आना बंद नहीं होता तब तक. इसके बाद वो पाउच को तीन तरफ से काटकर पूरा खोल लेती है. इसके बाद उंगली से तेल पोछकर डब्बे में डालती है. इसके बाद भी काफी तेल पाउच में रह जाता है. तो पाउच को ले जाकर मां बेटे कि सिर और हाथ-पैर में घिसने लगती है. अपनी मां के इस एक्शन पर बेटा हैरान रह जाता है.


वीडियो पर आ रहे मजे़दार कमेंट्स

इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मज़ेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अब इस पॉलीथीन का इस्तेमाल पापड़ बनाने में होगा.' एक यूजर ने बताया, 'हमारे यहां गुथा हुआ आटा रख देते थे इसमें.' एक ने लिखा, 'मैं ऐसा अपने पति के साथ करती हूं.' एक ने बताया, 'मैं उससे पूरियां बेल लेती हूं, आटा लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती.' कई यूजर्स ने लिखा कि उनके घर में भी ऐसा ही होता है. उनकी मां उनके साथ ऐसा करती हैं.

इस रील को अब तक 3.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस रील को लाइक किया है और 1200 से ज्यादा कमेंट्स इस रील पर आ चुके हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement