Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Jugaad Video: यह कार नहीं कुछ और है, असलियत देखकर चकरा जाएगा दिमाग

वीडियो में आप देखेंगे कि एक वैगन आर कार जा रही है और जैसे ही आप इस कार का पीछा करते-करते इसे करीब पहुंचते हैं तो...

Jugaad Video: यह कार नहीं कुछ और है, असलियत देखकर चकरा जाएगा दिमाग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देसी जुगाड़ के मामले में इंडियावाले सबसे आगे हैं. हमारे दिमाग के चर्चे चारों-तरफ होते हैं. इंटरनेट भी हमारे जुगाड़तंत्र के वीडियोज से भरा पड़ा है. इसके लिए भी खूब क्रिएटिव दिमाग चाहिए. भई हर कोई तो गर्मी से बचने के लिए ऐसा दिमाग नहीं लगा सकता न जैसा कि इस ऑटोवाले ने लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप दूर से देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि कोई 'वैगन आर' कार जा रही है और असली रूप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम यूजर comedynation.teb ने शेयर किया और लिखा- देसी जुगाड़. इस पोस्ट को अबतक 15 हजार से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि एक वैगन आर कार जा रही है और जैसे ही आप इस कार का पीछा करते-करते इसे करीब पहुंचते हैं तो पाते हैं कि यह असल में एक ऑटो है. यह देखकर तो अच्छे खासे इंसान का दिमाग चकरा जाए. भई जिसे आप इतनी देर से कार समझ रहे थे वह असल में विक्रम ऑटो निकला. ऑटोवाले ने अपनी सवारियों को गर्मी से बचाने के लिए यह इंतजाम करवा लिया है.

यह भी पढ़ें: TV के श्रीराम Arun Govil ने खरीदी मर्सिडीज, लोग बोले- प्रभु का पुष्पक विमान आ गया

इस देसी जुगाड़ को देखकर एक तरफ तो लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे और दूसरी तरफ इसके दिमाग की तारीफ भी कर रहे हैं कि ऑटोवाले ने कितना दिमाग लगाकर अपने ऑटो को मॉडिफाई करवा रखा है. एक शख्स ने तो यह भी लिख दिया कि यह टेक्नीक देश के बाहर नहीं जानी चाहिए. कुछ ने मजे लेते हुए लिखा कि अरे मोरी मईया...जे का देख लियो. एक यूजर ने कहा- ऑटो में नैनो वाला मजा.

यह भी पढ़ें: Viral: मालिक की जान बचाने के लिए कूदा कुत्ता, सीने पर खाई गोली

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement