ट्रेंडिंग
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन को रेलगाड़ी जैसा बना दिया है. लोग इस जुगाड़ को देख हैरान रह गए हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं.
Viral Video: भारत में जुगाड़ का मतलब सिर्फ एक समाधान नहीं, बल्कि एक कला है जो मुश्किल हालात में भी रास्ता खोज लेती है. अक्सर हम सड़कों पर ऐसे नजारे देखते हैं जो दिमाग को चौंका देते हैं और दिल को हंसी से भर देते हैं. इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी सवारी को कुछ इस अंदाज में चलाया कि लोग इसे रेलगाड़ी समझ बैठे. वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और इस देसी जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहा.
दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा ऐसा दिख रहा है जैसे वो कोई मिनी रेलगाड़ी हो. न सिर्फ इसका लुक बल्कि चलने का अंदाज भी कुछ ऐसा है कि हर कोई देखता ही रह जाता है. अगर आप भी थोड़ा हंसना और हैरान होना चाहते हैं, तो इस वीडियो को जरूर देखें – देसी जुगाड़ का ऐसा नमूना रोज-रोज नहीं दिखता!
यह भी पढ़ें: बूंद-बूंद बचाने के लिए देसी मां ने अपनाया यूनीक जुगाड़, बेटा रह गया हैरान, देखें वीडियो
यह वीडियो एक कार चालक ने अपने मोबाइल से सड़क पर चलते वक्त रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग इसे देसी इंजीनियरिंग का चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ ने इसे सबसे क्रिएटिव जुगाड़ करार दिया है. जहां एक तरफ लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए हैं कि क्या ये तरीका सुरक्षित है या नहीं. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह वीडियो हमारे देश की अनोखी सोच और जबरदस्त क्रिएटिविटी की मिसाल बन चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.