Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

पापड़ खाते ही Amitabh Bachchan को क्यों ढूंढने लगी ये डेनिश लड़की, बोलीं- कहां मिलेगा ये आदमी...

Video Viral: डेनमार्क की लड़की ने एक फेमस इंडियन ब्रांड 'बीकाजी' का पापड़ खाया. जिसके पैकेट पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी हुई थी.

Latest News
पापड़ खाते ही Amitabh Bachchan को क्यों ढूंढने लगी ये डेनिश लड़की, बोलीं- कहां मिलेगा ये आदमी...

Video Viral

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो सुर्खियों में आ जाता है. ऐसा ही एक पोस्ट डेनमार्क लड़की का वायरल हो रहा है. जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की तलाश कर रही है. लड़की ने सोशल मीडिया पर लिखा- कौन है यह महान व्यक्ति. अगर किसी को पता है तो कृपया बताएं? 

इस लड़की का नाम फ्रेडरिक (Frederikke) है, जो डेनमार्क के कोपेनहेगन की रहने वाली है. फ्रेडरिक एक इंफ्लूएंसर है. ये डेनिश लड़की पापड़ खाने के बाद अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक बन गई है.

दरअसल, लड़की ने एक फेमस इंडियन ब्रांड 'बीकाजी' का पापड़ खाया. जिसके पैकेट पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी हुई थी. अमिताभ Bikaji के ब्रांड अंबेसडर हैं. उनको लगा की वही पापड़ बनाते हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

फ्रेडरिक ने @bhukkad_bidesi नाम के इंस्टाग्राम हैंडल एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वह पापड़ खाने के बाद उसके पैकेट पर छपी अमिताभ बच्चन की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कह रही हैं, इस आदमी के पापड़ वाकई बहुत अच्छे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Frederikke (@bhukkad_bidesi)

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह आदमी कौन है, जो सबसे बढ़िया पापड़ बनाता है. मैंने यह पापड़ नेपाल से खरीदा था और कोपेनहेगन में कहीं नहीं मिला. मेरे पास बहुत कम बचा है. अगर किसी को पता है कि यह कहां मिलेगा या यह महान पापड़ वाला कौन है, तो कृपया मदद करें.'

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement