Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Delhi University: दौलतराम कॉलेज में लड़कियों से बदसलूकी, कैंपस के बाहर गुजर रहे लड़कों ने कसी फब्तियां, देखें VIDEO

कुछ लड़के कॉलेज गेट के बाहर सड़क से गुजरते हुए कैंपस के अंदर मौजूद लड़कियों का मजाक उड़ाते नजर आए. उन्होंने भद्दे कमेंट्स भी किए.

Delhi University: दौलतराम कॉलेज में लड़कियों से बदसलूकी, कैंपस के बाहर गुजर रहे लड़कों ने कसी फब्तियां, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम गर्ल्स कॉलेज कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कों का एक झुंड सामने मौजूद लड़कियों पर फब्तियां कसते हुए जा रहा है. लड़के सीटी बजाते जा रहे हैं, उनमें से कुछ लड़कों ने लड़कियों को देखकर भद्दे कमेंट्स भी किए. 

लगभग सैकड़ों की संख्या में, लड़के कॉलेज के गेट के बाहर सड़क से गुजर रहे थे. कॉलेज के अंदर छात्राओं पर अश्लील कमेंट्स करते लड़के जा रहे थे. एक लड़की ने वीडियो में कहा कि कुछ लड़के 'पप्पी ले लो या दे दो' चिल्लाते हुए जा रहे थे.

'पप्पी ले ले या दे दो'

एक छात्रा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'लड़कियों के कॉलेज के बाहर जो कुछ हुआ है, उसे देखकर बहुत बुरा लग रहा है.' वीडियो में साफ एक लड़का कहता नजर आ रहा है कि पप्पी ले लो या दे दो.
 

पहली बार नहीं हुई है छात्राओं से बदसलूकी

यह पहली बार नहीं है जब छात्राओं से इस तरह की बदसलूकी हुई है. बीते साल अक्टूबर में, दिल्ली विश्वविद्यालय मिरांडा हाउस कॉलेज की दीवारों पर कुछ छात्र चढ़ गए थे. लोग सेक्सिस्ट नारेबाजी और बदतमीजी कर रहे थे. 

मिरांडा हाउस की घटना के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी कॉलेजों को कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में एक एडवाइजरी जारी की थी. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा था कि कोई भी फेस्टिवल तब तक आयोजित नहीं होगा जब तक कि पुलिस मंजूरी न दे दे.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement