Advertisement

बारिश-ट्रैफिक जाम में कैब ड्राइवर ऐसे बहलाने लगा दिल, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Rains Cab Driver Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह ट्रैफिक जाम में गाना गाता नजर आ रहा है.

बारिश-ट्रैफिक जाम में कैब ड्राइवर ऐसे बहलाने लगा दिल, वीडियो हुआ वायरल

CAB DRIVER (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi Rains Cab Driver Viral Video: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर दी है लेकिन जलजमाव और ट्रैफिक जाम भी काफी होने लगे हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख हिस्सों में जलभराव हो गया. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से बारिश के मद्देनजर जर्नी लिहाज से एहतियातन बरतने की सलाह दी है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की वापसी से ठीक पहले हुई ताजा बारिश ने हवा को साफ दिया है और गर्मी से राहत दिलाई है. 24 सितंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

राजधानी के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. लगातार ट्रैफिक जाम की वजह से लोग अपने दफ्तर लेट पहुंच रहे हैं. कैब ड्राइवर के लिए भी ऐसी परिस्थिति काफी उबाऊ होती जा रही है. मगर एक कैब ड्राइवर ने इस परिस्थिति निपटने का हल ढूंढ लिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कैब ड्राइवर दिल्ली की बारिश और ट्रैफिक जाम में वक्त गुजारने के लिए गाना गाता हुआ नजर आ आ रहा है.

ये भी पढ़ें - 17 महीने तक की पति के शव की सेवा, गंगाजल से पोंछती थी...रोज बदलती थी कपड़े

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर इस आनंददायक वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने लिखा, "संगीत से प्यार है? तो गाओ! ट्रैफिक सिग्नल पर हॉर्न न बजाएं,"  क्लिप में शशिकांत गिरि नाम के कैब ड्राइवर मन बहलाने के लिए मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर के गाने को गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो क्लिप ने ऑनलाइन हजारों लोगों का दिल जीता है.

ये भी पढ़ें - अशनीर ग्रोवर ने बेन स्टोक्स को लेकर विराट कोहली से कह दी ये बात, बोले - दिल्ली के लड़के...

दिल्ली में बारिश के बीच ट्रैफिक जाम के बीच गा रहे कैब ड्राइवर का वायरल वीडियो यहां देखें:

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 सितंबर को कहा था कि अगले पांच दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  ी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement