Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कांस्टेबल ने फिल्मी स्टाइल में 4 किमी तक दौड़ाकर बदमाश को पकड़ा, Video viral होने पर खूब हो रही तारीफ

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल यशपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल किस तरह से 4 किमी तक दौड़ा कर बदमाश को पकड़ रहे है.

Latest News
कांस्टेबल ने फिल्मी स्टाइल में 4 किमी तक दौड़ाकर बदमाश को पकड़ा, Video viral होने पर खूब हो रही तारीफ

Delhi Police

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायारल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग कांस्टेबल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. चारों तरफ इस वीडियो की चर्चा हो रही है. इस वीडियो में कांस्टेबल यशपाल किसी फिल्मी हीरो की तरह बदमाश का पीछा करते नजर आ रहे हैं. 

मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपराधी ऑटो रिक्शा लेकर भाग रहे हैं और बाइक से कांस्टेबल यशपाल उन्हें खदेड़ रहे हैं. बता दें कि घटना 15 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा इलाके की है. यहां पर बदमाश मोबाइल छीनकर पतली गलियों से भाग रहा था. यहां मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश का दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए कई किलोमीटर तक पीछा किया.

4 किलोमीटर तक किया पीछा

बदमाश बहुत तेज खतरनाक तरीके से ऑटोरिक्सा चला रहा है. करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाश कांस्टेबल के हत्थे चढ़ ही गए. पुलिस ने 2 और बदमाश सूरज सुर और मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया. ये गैंग स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement