ट्रेंडिंग
Delhi Metro Haranvi Song: दिल्ली मेट्रो में अगर अगले स्टेशन की जानकारी या रूटीन अनाउंसमेंट की जगह गाना बजने लगे तो आप क्या करेंगे? ऐसा सच में हुआ है.
डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है. कभी मेट्रो देर होने की तो कभी किसी स्टेशन पर काफी समय तक रुकने की. हालांकि इस बार ऐसी खबर आई है जिसने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी है. दरअसल दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट की जगह पर हरियाणवी गाना बजने लगा और भारी भीड़ के बावजूद यात्री खुद को झूमने से नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
ड्राइवर ने माइक पर लगा दिया हरियाणवी सॉन्ग
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट की जगह पर हरियाणवी गाना '2 नंबरी' बजने लगा और इसके बाद पैसेंजर्स झूमने लगे. कुछ लोगों के हंसने की भी आवाज आ रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो 13 मार्च को एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. तब से अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
यह भी पढ़ें: गरम तवे पर डोसे के बैटर की जगह खुद बैठ गए बाबा, देखिए हैरान करने वाला वीडियो
थकान भूलकर सब करने लगे मस्ती
दरअसल ऐसा लग रहा है कि शायद ड्राइवर ने माइक पर मोबाइल लगा दिया था जिसकी वजह से गाना बजने लगा. इसके बाद इतनी भीड़ होने के बाद और बड़ी संख्या में लोग खड़े होने के बाद भी मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक सके. कुछ लोग तो यह भी कहते दिख रहे थे कि ड्राइवर हरियाणा से है. मेट्रो किस रूट की थी और इस पर दिल्ली मेट्रो ने क्या कार्रवाई की है अब तक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: प्रेमी को दे दिया था जहर, फिर फोन करके बोली- अभी न मरे हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.