Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में ऐसा मजाक कर रहे थे लड़के, वीडियो देख लोगों ने लगा दी क्लास

Delhi Metro Viral Video:दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो पर लोग भड़क गए. सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि ऐसे लोगों पर फाइन लगना चाहिए.

Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में ऐसा मजाक कर रहे थे लड़के, वीडियो देख लोगों ने लगा दी क्लास

Delhi Metro Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. दिल्ली मेट्रो में उटपटांग हरकतें करते लोगों के वीडियो को वायरल होते हैं. कई बार लोग ऐसा जान बूझकर करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग दिल्ली मेट्रो में कई तरह के वीडियो बनाते नजर आते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. जिसमें दो लड़के मौज-मस्ती के लिए मेट्रो के कोच का दरवाजा नहीं बंद करने दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दो लड़के मौज - मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इनकी वजह से मेट्रो कोच का दरवाजा नहीं बंद हो पा रहा है. मेट्रो में मौजूद कुछ लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लड़कों की हरकत देखकर यूजर्स भड़क गए. ज्यादातर लोगों ने कहा कि मेट्रो को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: जिस पिच पर ढेर हुए आईपीएल के शेर, वहीं Ajinkya Rahane ने कंगारू गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो में क्या है? 

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो करोल बाग स्टेशन पर खड़ी हुई है. दरवाजा खुला हुआ है और जैसे ही दरवाजा बंद होने लगता है, वहां खड़े दो लड़के उसमें अपना पैर लगा देते हैं. ऐसा वह बार-बार कर रहे हैं. जिसकी वजह से मेट्रो के कोच का दरवाजा नहीं बंद हो पा रहा है. वह दोनों अपनी इस हरकत पर खूब हंस भी रहे हैं. इस दौरान एक लड़का उन्हें ऐसा करने से मना भी करता है लेकिन वह उसकी नहीं सुनते हैं. 

ये भी पढ़ें: जिससे थी कांटे की टक्कर उसी 'दुश्मन' के हाथों आउट होकर पवेलियन लौटे Virat Kohli, देखें वीडियो

 

दिल्ली मेट्रो के वीडियो पर भड़के लोग

ट्विटर पर इस वीडियो को @imb0yaman नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कमेंट किया गया कि नमस्कार। कृपया कोच नंबर प्रदान करें. ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है. कृपया नीचे दी गई तस्वीरों को देखें. 20 सेकंड की क्लिप को अब तक 24 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए. लोगों ने कहा कि इन लड़कों की पहचान कर इन पर फाइन लगाना चाहिए.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement