ट्रेंडिंग
दिल्ली की एक कंपनी में अजीब घटना घटी जिसे सुन सभी हैरान हैं. एक कैंडिडेट ने अपने सीवी की जगह एचआर को प्यार भरी शायरी भेज दी. एचआर ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोग सोशल मीडिया पर अपना वर्क एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं. इंटरव्यू से लेकर लोग कई बातें शेयर करते हैं. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी की एचआर ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे पढ़कर आपको भी हैरानी होगा. दिल्ली में एक महिला टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट के साथ एक इंटरव्यू देने आए कैंडिडेट ने कुछ ऐसी हरकत की. उसने न केवल मैसेज किए बल्कि प्रोफेशनल वर्ल्ड में एक नया ट्रेंड भी कायम कर दिया है. यह मामला Depex Technologies में काम करने वाली रितिका अग्निहोत्री से जुड़ा है.
डिपेक्स टेक्नोलॉजीज की रिक्रूटर रितिका अग्निहोत्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए, नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान पुरुष उम्मीदवारों से प्राप्त कई संदेशों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं. उन्होंने जो उजागर किया वह न केवल अव्यवसायिक था, बल्कि यह पूरी तरह से छेड़खानी में बदल गया था. उन्होंने बताया कि एक कैंडिडेट ने रिज्यूमे की बजाए उन्हें व्हाट्सएप पर शेर भेजे. उनमें से एक शेर था- कैसे जिए एक पल भी उनके बिना.
ये भी पढ़ें-सब्जी फल को छोड़िए इस देश में मसाज करने के लिए होता है चाकुओं का इस्तेमाल
उन्होंने लिखा, "एक उम्मीदवार ने मुझे शायरी भेजी, जबकि दूसरे ने मेरे लुक पर टिप्पणी की और यहां तक कि आधी रात को मुझे मिस्ड कॉल भी दी." उन्हें मिले एक संदेश में लिखा था, " मुस्कान बन जाता है कोई, दिल की धड़कन बन जाता है कोई, कैसे जिएं एक पल भी उनके बिन, जब जिंदगी जीने की वजह बन जाता है कोई... "
एक अन्य ने उन्हें यह कहते हुए टेक्स्ट किया, "आप सुंदर इतनी हो मैं आपको देखने के बाद अब तक नहीं भूल पाया मैम. लेकिन जो सच था वो बोला, गुस्सा मत होना. आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं."
रितिका की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आया है. एक ने लिखा, अगली बार ऐसे कोई हो तो उसे हायर करो और एक महीने में बिना नोटिस के निकाल दो. दूसरे ने कहा, हमें उनकी पहचान बताओ, ताकि दूसरों को भी सबक मिले. वहीं एक ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से कैसे निपटने की उम्मीद की जाती है. उन्होंने पूछा, "हम उन आवेदकों से कैसे निपटें जिनमें न केवल व्यावसायिकता की कमी है, बल्कि बुनियादी संचार की समझ भी नहीं है?"
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.