Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Delhi Assembly Election Result: केजरीवाल के लिए बच्चे ने दिखाया प्यार, AAP मुखिया का रूप लेकर पहुंचा उनके घर, Video Viral

सोशल माडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचा है.

Latest News
Delhi Assembly Election Result: केजरीवाल के लिए बच्चे ने दिखाया प्यार, AAP मुखिया का रूप लेकर पहुंचा उनके घर, Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए एक बच्चा उनके जैसे ही कपड़े पहनकर उनके घर पहुंचा. जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम अव्यान तोमर है. बच्चे का केजरीवाल के अवतार में आना लोगों को काफी पसंद आ रही है. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अरविंद केजरीवाल के घर के सामने बिल्कुल उनके जैसे कपड़े पहने, मूंछे लगाए, टोपी पहने नजर आ रही है. बच्चा फॉर्मल शर्ट-पैंट पहने बच्चा बिल्कुल जूनियर केजरीवाल की तरह दिख रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे अरविंद केजरीवाल अपने बचपन में कुछ ऐसे ही दिखते होंगे. 

#WATCH | Delhi: A young supporter of AAP National Convenor Arvind Kejriwal, Avyan Tomar reached the residence of Arvind Kejriwal dressed up as him to show support. pic.twitter.com/dF7Vevy6En

ये भी पढ़ें-शादी से पहले हुआ दूल्हे का ‘क्रेडिट टेस्ट’, कमजोर CIBIL स्कोर ने तोड़ा रिश्ता!

यूजर्स ने किया कमेंट 
वीडियो के वायरल होते ही लोग बच्चे को जूनियर केजरीवाल कहकर बुला रहे हैं. बच्चे का वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कुछ लोग आम आदमी पार्टी के लिए बच्चे के इस समर्थन की खूब सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने बच्चे को भी ट्रोल कर दिया. उन्हें बच्चे का ऐसा करनी पसंद नहीं आया. कई लोगों ने तो इसे पब्लिक स्टंट बताया और कहा कि ये बच्चा पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता का बच्चा होगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement