Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जहरीले सांप को चबा-चबाकर खा गया हिरण, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

Snake Deer Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कलियुग आ गया है.

जहरीले सांप को चबा-चबाकर खा गया हिरण, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

Deer Snake Video Viral social media News Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जंगल से सामने आए जानवरों के कई वीडियो आपने देखे होंगे. कुछ वीडियो में आपने जानवरों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए भी देखा होगा. जंगल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा वीडियो शायद ही आपने देखा हो. इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी आंखें खुली रह जाएंगी. आप इसको देखकर विश्वास ही नहीं कर पाएंगे कि वीडियो में दिख रहा सबकुछ सच है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में एक हिरण सांप चबा-चबाकर खा रहा है.

 'भारतीय वन सेवा' (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. 21 सेकंड की वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि घास और पत्ते खाने वाला शाकाहारी जानवर हिरण सांप को चबाकर खा रहा है. इस वीडियो को देख रहे लोग कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानियों से Naseeruddin Shah ने मांगी माफी, बोले- मुझे फांसी पर चढ़ा दोगे

सांप को चबाकर खाने लगा हिरण

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण जंगल से सटी एक सड़क के किनारे खड़ा है. उसके मुंह में सांप लटका हुआ है. जिसे वह चबा-चबाकर खा रहा है. ऐसे में सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया. उसके बाद इंटरनेट पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Teaser Released: 'दहेज में लाहौर' लेने आए Sunny Deol, रोंगटे खड़े कर देगा श्मशान का ये सीन

 

वीडियो पर ऐसे कमेंट्स कर रहे लोग 

हिरण का ये अजीब व्यवहार देख लोग अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि घोर कलयुग है शाकाहारी, मांसाहारी बन गया. एक यूजर ने लिखा कि  वक्त बदल रहा है तो आदतें भी बदल रही हैं. कुछ लोगों द्वारा लिखा गया कि यहां से समझ जाना चहिये कि घोर कलयुग शुरू हो गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement