Advertisement

David Warner ने Allu Arjun को दी खास बधाई, फैंस बोले - फ्लावर नहीं फायर है ये!

David Warner ने हाल ही में Allu Arjun को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है. जिसे देखने के बाद उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं.

David Warner ने Allu Arjun को दी खास बधाई, फैंस बोले - फ्लावर नहीं फायर है ये!

David Warner and Allu Arjun

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) का हिंदुस्तान से लगाव कोई नया नहीं हैं. क्रिकेटर लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत और भारत के लोगों के प्रति प्यार दिखाते रहते हैं. डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा के भी बहुत बड़े फैन हैं. वह आए दिनों बॉलीवुड फिल्मों यहां तक की भोजपुरी गानों की भी लिपसिंक करते हुए उनपर एक फीचर वीडियो तैयार करते रहते हैं. 

हाल ही में डेविड वॉर्नर ने पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर एक खास पोस्ट किया है. जो वायरल हो गया है. इस पोस्ट पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और क्रिकेटर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
 

ये भी पढ़ें - कुर्सी को लेकर कुत्ते और बिल्ली में हुई जंग, आखिर में किसने मारी बाजी?

यहां देखें डेविड वॉर्नर का पोस्ट

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर अल्लू अर्जुन की मशहूर फिल्म पुष्पा को लेकर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने स्टार एक्टर को पुष्पा फिल्म के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है.

वॉर्नर ने लिखा, "ये कितना अच्छा है. अल्लु अर्जुन को पुष्पा के लिए फिल्म अवॉर्ड मिला. कितनी शानदार उपलब्धि है. यह काफी शानदार है. बहुत खूब. इससे जुड़े सभी लोगों को बधाई."

ये भी पढ़ें - साड़ी पहन गांव की महिलाएं ले रही हैं एक-दूसरे से 'पंगा', वीडियो वायरल

डेविड वॉर्नर के इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक दो लाख 14 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. तस्वीर में डेविड वॉर्रन, अल्लू अर्जुन के स्टाइल की कॉपी करते नजर आ रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement