Advertisement

Viral Video: पलक झपकते ही पूरा हिरण निगल गया अजगर, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 28 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

Viral Video: पलक झपकते ही पूरा हिरण निगल गया अजगर, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं इनमें से कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि एक झलक ही भगवान याद दिला दे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक अजगर हिरण को अपना शिकार बनाते हुए दिख रहा है.

हिरण का शिकार करते अजगर के इस वीडियो को देखकर यूजर्स यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अजगर इतनी तेजी से हिरण को कैसे निगल सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर पलक झपकते ही पूरे हिरण को निगल जाता है. एक शख्स हिरण की पीठ थपथपाता हुआ भी नजर आ रहा है. अजगर के हिरण को निगलने की स्पीड को देखकर कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो रिवर्स में अपलोड किया गया है क्योंकि अजगर इतनी तेजी से किसी को नहीं निगल सकता.

 

यह भी पढ़ें: जब रात को घर में घुस आया मगरमच्छ, परिवार में मच गई चीख-पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को beautiful_new_pix नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 28 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में मौजूद यह अजगर बर्मीज अजगर बताया जा रहा है. नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार यह बर्मीज अजगर छोटे-छोटे स्तनपायी जानवरों और पक्षियों को खाते हैं. हालांकि कई बार यह बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें: मां-बाप के झगड़े की वजह से भूखा था मासूम, पुलिस अधिकारी ने स्तनपान करवा कर बचाई नवजात की जान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement