Advertisement

काले कपड़ों में चेहरा छुपाकर, भेष बदलकर महाकुंभ पहुंचे डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान

मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी महाकुंभ पहुंचे पर लेकिन वे काले कपड़े पहनकर यहां पहुंचे थे. फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे थे. इसका एक वीडियो कोरियोग्राफर में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Latest News
काले कपड़ों में चेहरा छुपाकर, भेष बदलकर महाकुंभ पहुंचे डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान
Add DNA as a Preferred Source

महाकुंभ में आम से लेकर खास सभी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी शनिवार को महाकुंभ पहुंच गए. रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ में शामिल होने का एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं और संगम में डुबकी लगाई.

पत्‍नी और बच्‍चों संग पहुंचे महाकुंभ 
बताया जा रहा है क‍ि शन‍िवार को रेमो ड‍िसूजा अपनी पत्‍नी लिजेल और बच्‍चों के साथ संगम नगरी पहुंचे थे. इस दौरान उन्‍होंने आस्‍था की डुबकी भी लगाई. साथ ही नाव की सवारी भी की. इस दौरान कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने पक्षियों को दाना खिलाया. इसके बाद वह स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भी म‍िलने पहुंचे. यहां उन्होंने गुरु का आशीर्वाद लिया और पूज्य गुरु देव ने शॉल ओढ़ाकर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया.


यह भी पढ़ें - Mahakumbh 2025: 'संगम में 11 बार लगाई आस्था की डुबकी', बेटे अर्जुन के साथ महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

वीडियो हो रहा वायरल
रेमो डिसूजा के महाकुंभ में डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रविवार को ये वीडियो गूगल पर ट्रेंड भी करने लगा. इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक्स पर इस वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की @PoddarVaishali ने लिखा- 'रेमो डिसूजा ने केरल के पारंपरिक हिंदू परिधान पहनकर प्रयागराज के संगम में स्नान किया और गंगा मां के आंचल में डुबकी लगाई, जैसे कभी उनके पूर्वज हिंदू धर्म में करते थे. यह क्षण दिखाता है कि हिंदू धर्म केवल एक पूजा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो सिखाती है कि हमारी भूमि, नदियां, पहाड़, जीव-जंतु और प्रकृति हमारा परिवार हैं.' कई यूजर्स ने रेमो डिसूजा के इस कदम को सनातन धर्म की खूबसूरती से जोड़ा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement