Advertisement

Viral Video: इस क्यूट सी बच्ची ने मम्मी को बताई पापा की हरकतें, शिकायत सुनकर नेटिजन्स भी हो गए फैन

Instagram पर वायरल वीडियो में बच्ची अपनी मम्मी से अपने ही पिता की शिकायत की है जो कि काफी क्यूट लग रहा है.

Viral Video: इस क्यूट सी बच्ची ने मम्मी को बताई पापा की हरकतें, शिकायत सुनकर नेटिजन्स भी हो गए फैन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर आए दिन बच्चों के ऐसे वायरल होते हैं जो कि सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. बच्चे कभी क्यूट हरकतों के साथ खेलते नजर आते हैं तो कभी वे पढ़ाई लिखाई के दौरान दिलचस्प हरकते करते हैं जिससे कोई भी व्यक्ति उन्हें अपना दिल दे बैठे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अब एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी क्यूट लहजे में अपने पापा की शिकायत अपनी मम्मी से करती नजर आ रही है. 

दरअसल, एक ऐसी ही छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्यारी सी छोटी बच्ची अपनी मां से पापा की शिकायत करती नजर आ रही है. आप भी देखें यह वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meher Luthra (@meherluthraa)

Metro Viral Video: मेट्रो ट्रेन का मना रहे थे जश्न, कंस्ट्रक्शन शुरू हुआ तो पड़ गया रोना, देखिए क्यों

वीडियो में बच्ची अपनी मां से पापा की शिकायत कर रही है और कह रही है कि, "मैं पापा के साथ खेलने आई थी लेकिन पापा बोले कि आप खेलते रहो और वो खुद फोन पर लग गए. मैंने बोला कि खेल लो, लेकिन नहीं खेला. फिर आप जैसे ही ऊपर आने लगीं तो पापा ने फोन छुपा दिया और बोले कि मम्मा को मत बताना कि मैं फोन यूज कर रहा था."

गांजा फूंकने वालों के लिए बंपर नौकरी, हर महीने मिलेगी 7 लाख रुपये की सैलरी  

बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को meherluthraa नाम के अकाउंट ने शेयर कियाहै. इस वीडियो को नेटिजन्स खूब पसंद कर रहे हैं और बच्ची पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 2 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और बच्ची पर अपनी प्यार लुटाया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement