Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: मॉडल्स की तरह मटक-मटक कर चल रहा था कौआ, लोग बोले - इसके आगे फेल है मलाइका अरोड़ा

कौआ बड़े ही स्वैग और स्टाइल के साथ रैंपवॉक करता हुआ आगे बढ़ता है और फिर अचानक से उड़ जाता है. इसका अंदाज देख छूट जाएगी हंसी.

Video: मॉडल्स की तरह मटक-मटक कर चल रहा था कौआ, लोग बोले - इसके आगे फेल है मलाइका अरोड़ा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो साधारण से थोड़ा अलग और हटके होता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक कौवे की मॉडल वाली चाल बहुत वायरल हो रही है. इस कौए का स्वैग देखकर लोग खूब ठहाके लगा रहे हैं. खासतौर पर इस तरह के वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आते हैं. फिलहाल लोग इस मॉडल कौए के फैन हो रहे हैं.

वायरल वीडियो में एक कौआ कैट वॉक करता नजर आ रहा है. कौआ बड़े ही स्वैग और स्टाइल के साथ रैंपवॉक करता हुआ आगे बढ़ता है और फिर अचानक से उड़ जाता है. वीडियो में कौवा मस्त मटक-मटक कर चल रहा है. कौवे की मस्त चाल को देख कर आप मॉडल की रैंपवॉक भी भूल जाएंगे. कौवा खुद को किसी मॉडल से कम नहीं समझ रहा.

यह भी पढ़ें: शादी के मंडप में दुल्हे के साथ हुआ कांड, दुल्हन को देख उड़ गए होश  

वायरल वीडियो को Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है यह कौवा फैशन शो के लिए बिल्कुल सही मॉडल है. वीडियो को अब तक 8 लाख 9 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 36 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा इस कौए की 'क्रो वॉक' कैटवॉक से बहुत अच्छी है. कई यूजर्स इस कौवे को मॉडल्स और हीरो-हीरोइन से कंपेयर कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: Video: नशेड़ी को काटने के बाद मर गया किंग कोबरा, उसे थैली में डालकर अस्पताल पहुंचा शख्स 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement