Advertisement

Shameful: पति ने फेसबुक फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पोस्ट किया पत्नी का Nude Video

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया, 'मेरा पति सोशल मीडिया का दीवाना है. हम अक्सर वीडियो कॉल के जरिए बात किया करते थे और ऐसे ही एक मौके पर उसने मुझे नहाते समय रिकॉर्ड कर लिया.'

Shameful: पति ने फेसबुक फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पोस्ट किया पत्नी का Nude Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूपी के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स अपने फॉलोअर्स बढ़ना चाहता था. इसके लिए उसने अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दीं. इधर, जैसे ही महिला को पति की इस हरकत के बारे में पता चला, वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. महिला की शिकायत के बाद आरोपी पति के फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर दिया गया. इसके अलावा फिरोजाबाद जिले के जसराना में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला भी दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक, महिला का पति दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है. यहां वह एक सर्कस में काम करता है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया, 'मेरा पति सोशल मीडिया का दीवाना है. हम अक्सर वीडियो कॉल के जरिए बात किया करते थे और ऐसे ही एक मौके पर उसने मुझे नहाते समय रिकॉर्ड कर लिया. मैं इस बात से पूरी तरह अनजान थी. जब मैंने पति के फेसबुक अकाउंट पर वो तस्वीरें देखी तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा भी कुछ कर सकता है'.

यह भी पढ़ें- Supreme Court ने तीस्ता सीतलवाड़ को दी अंतरिम जमानत, मामले की सुनवाई करेगा गुजरात हाई कोर्ट

महिला ने आगे कहा, 'जब मैंने उससे ऐसा करने की वजह के बारे में पूछा तो जवाब और हैरान कर देने वाला था. उसने कहा कि वह अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना चाहता था इसलिए उसमें मेरी तस्वीरों को सरेआम सांझा कर दिया. मैंने उससे तस्वीरों को हटाने के की खूब मिन्नतें की लेकिन उसने मेरी एक ना सुनी.'

इधर, मामले को लेकर एसपी रणविजय सिंह का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दंपति को जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए थाने भी बुलाया जाएगा. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Afghanistan की हेरात मस्जिद में ब्लास्ट, तालिबान का एक और बड़ा इमाम ढेर, कुल 15 की मौत

(इनपुट- आईएएनएस)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement