Advertisement

Sanjay Bangar's Son: इस दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बना अनाया

Sanjay Bangar's son Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रिकेटर के बेटे आर्यन ने लड़का से लड़की बनने की अपनी जर्नी फैंस के साथ शेयर की है. 

Latest News
Sanjay Bangar's Son: इस दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बना अनाया

क्रिकेटर का बेटा आर्यन से बना अनाया 

Add DNA as a Preferred Source

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) इन दिनों अपने बेटे की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं. क्रिकेटर के बेटे आर्यन ने अपने हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि अब वह लड़का नहीं बल्कि लड़की बन गए हैं. आर्यन ने अपना नाम बदलकर अनाया रखा है. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स के रिएक्शन की भी भरमार आई हुई है. कुछ लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया है, तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. 

इंग्लैंड में रहते हैं आर्यन 
अपने क्रिकेटर पिता की ही तरह आर्यन भी क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसे बाद में हटा लिया. इस वीडियो (Viral Video) में उन्होंने बताया था कि पिछले 10 महीने में उनकी जर्नी काफी अलग रही है. वह हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के फेज से गुजर रहे थे. उन्होंने वीडियो में बताया कि अब वह खुश हैं कि उन्हें एक नया नाम और पहचान मिला है. अब वह आर्यन नहीं बल्कि अनाया के नाम से जाने जाएंगे. आर्यन फिलहाल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहते हैं.


यह भी पढ़ें: Viral: रील बनाने कि लिए दीदी ने पेट्रोल पंप पर की खतरनाक हरकत, Video देख बौखलाए लोग


आर्यन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह इंग्लैंड के अलग-अलग काउंटी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के एक काउंटी लीग मैच में 145 रन बनाने का पोस्ट भी शेयर किया था. हालांकि, अब वह क्रिकेट के बजाय अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं. बेटे के हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन पर अब तक उनके पिता संजय बांगड़ का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 


यह भी पढ़ें: कौन हैं पूरव झा? जिनका हर एक कॉन्टेंट हो रहा है Viral, देखें PHOTOS


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement