ट्रेंडिंग
वायरल वीडियो लखनऊ का है जहां पर एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले के पास खड़ा हुआ है और गाय और बछड़े को एक-एक करके गोलगप्पे बनाकर खिला रहा है.
डीएनए हिंदी: आजकल खाने-पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. लोग बड़े ही मजे से चटकारे लेकर खाने का आनंद लेते हैं. जब बात गोलगप्पे की हो तो महिलाएं सबसे आगे खड़ी मिलती हैं और सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी गोलगप्पे बड़े ही स्वाद और मजे से खाते हैं. गोलगप्पे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन आज जो वायरल वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें कोई इंसान नहीं बल्कि एक गाय और उसका बछड़ा बड़े ही मजे से गोलगप्पे खाते दिख रहे हैं. इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है.
वायरल वीडियो लखनऊ का है जहां पर एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले के पास खड़ा हुआ है और गाय और बछड़े को एक-एक करके गोलगप्पे बनाकर खिला रहा है. वीडियो में मां-बेटी बड़े ही मजे से चटकारे लेकर गोलगप्पे खाती दिख रही हैं. गाय बछड़े को इस तरह गोलगप्पे खाता देख कर यूजर्स हैरान हैं और भूसा छोड़कर गोलगप्पे खाती इस गाय बछड़े का वीडियो देखकर खुश हो रहे हैं. मां बेटी की जोड़ी का गोलगप्पे खाते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: मगरमच्छ ने कछुए को चबाया लेकिन नहीं तोड़ पाया उसकी 'कमर', देखें कैसे बची जान
वीडियो को झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'मां-बेटी साथ हों और गोलगप्पे की दुकान हो..फिर कहना ही क्या' गोलगप्पे का स्वाद लेती मां-बेटी का यह वीडियो 1 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 8 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो से पता चलता है कि भूसा खाकर परेशान हो चुकी गाय जीभ का स्वाद बदलने के लिए निकली और गोलगप्पे पर उसका दिल आ गया.
मां-बेटी साथ हों और गोलगप्पे की दुकान हो..
फिर कहना ही क्या 💕#MotherDaughter #Respectfully #beautiful pic.twitter.com/KnLjiR1lfs— Sanjay Kumar, Dy. Collector (@dc_sanjay_jas) September 25, 2022
यह भी पढ़ें: Video: अपने स्वार्थ के लिए नेचर से खिलवाड़, नीले रंग से भर दिया पूरा झरना, लोग बोले इन्हें जेल भेजो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.