Advertisement

गाय ने दिया 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को जन्म, लोग मान रहे हैं भगवान का रूप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ऐसी घठना सामने आई है जिसे देख कर लोग हैरान हैं. यहां एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसके 2 मुंह और 4 आंखे हैं.

गाय ने दिया 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को जन्म, लोग मान रहे हैं भगवान का रूप

two-faced four-eyed calf

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं. हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर सभी चौंक जाएंगे. जी हां, यूपी के बिजनौर में एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके 2 मुंह और 4 आंखे हैं. स्थानीय ऐसे बछड़े को देखकर हैरान हैं. लोगों का मानना है कि ये बछड़ा भगवान विष्णु का अवतार है. जन्म देने के बाद गाय और बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं. खास बात यह है कि बछड़ा अपने दोनों मुंह से दूध पीता है.

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

स्थानीय लोग इस बछड़े को देखकर हैरान हैं. उनका कहना है कि आसपास के इलाके में कभी इस तरह की चमत्कारिक घटना नहीं घटी है. बछड़ा सामान्य हरकते करते हुए, दोनों मुंह से दूध पी रहा है. इस घटना के चश्मदीद होने के लिए गांव-गांव से लोग बछड़े को देखने को पहुंच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

कई लोग इस बछड़े को भगवान विष्णु का अवतार मान रहे हैं और पूजा अर्चना भी कह रहे हैं. लोग बछड़े पर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं और दीया और अगरबत्ती जलाने के साथ-साथ तिलक भी लगा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement