Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बर्थडे मनाने गए कपल को भेड़ियों के झुंड ने घेरा, Video देख कांप जाएगी रूह

शहर से दूर वादियों के बीच एक कपल बर्थडे मनाने गया था. इस दौरान भेड़ियों के झुंड ने कपल को घेर लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
बर्थडे मनाने गए कपल को भेड़ियों के झुंड ने घेरा, Video देख कांप जाएगी रूह
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक के बारे में तो आपने सुना ही होगा. भेड़ियों के झुंड ने लोगों का जीन हराम कर दिया था. ऐसी ही एक घटना कनाडा के क्यूबेक से आई हैं, जहां बर्थडे मनाने गए कपल को भेड़ियों के झुंड ने घेर लिया. झुंड में तीन-चार नहीं बल्कि पूरे दस भेड़िये थे. 

भेड़ियों के झुंड ने घेरा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता कि पति का बर्थडे मनाने के लिए कपल बाहर बर्फीली वादियों में गए थे. तभी उनके घर को बाहर से करीब 10 भेड़ियों के झुंड ने घेर लिया. अपने केबिन के बाहर शीशे के दीवारों के उस पार एक साथ इतने सारे भेड़ियों को देख कपल हैरान रह गया. भेड़ियों को इस तरह साथ देख कपल ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


ये भी पढ़ें-Argentina News: फोन चला रहा था शख्स, सामने से आई तेज रफ्तार ट्रेन और फिर...


वीडियो हुआ वायरल 
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 34 साल के मिची जूल्स और 33 साल की उनकी पत्नी माया जूल्स, फरवरी में मिची का बर्थडे मनाने के लिए कनाडा के क्यूबेक गए थे. जहां उन्हें भेड़ियों के झुंड ने घेर लिया. न्यू जर्सी के फोटोग्राफर मिची ने बताया कि, "इन जानवरों को करीब से देखना एक शानदार अनुभव था. मुझे जानवरों से बेहद प्यार है और ऐसे प्राकृतिक वातावरण में उनके साथ बातचीत करने के पलों को मैंने कैमरे में कैद कर लिया." 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement