Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: चलती ट्रेन में रोमांटिक हुआ कपल, किसी ने चोरी से कैमरे में किया कैद, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चलती ट्रेन में एक कपल रोमंटिक होता नजर आ रहा है.

Latest News
Viral: चलती ट्रेन में रोमांटिक हुआ कपल, किसी ने चोरी से कैमरे में किया कैद, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कुछ लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. कोई खतरनाक स्टंट करता है तो कोई अपनी शादी का वीडियो वायरल कर देता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कपल चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े होकर एक-दूसरे से लिपपटे दिखाई दे रहे हैं. येदोनों गेट पर खड़े होकर वीडियो बनवा रहे हैं. हालांकि, किसी और ने इनका वीडियो सोशल मीडियो पर शेयर कर दिया. 

वायरल वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन तेज रफ्तार चल रही है. इस दौरान साड़ी पहने एक महिला और उसका पति दोनों गेट पर खड़े होकर बात कर रहे हैं. बातों-बातों में दोनों एक-दूसरे से लिपट जा रहे हैं. फिर आंखों में देख रहे हैं और दोबारा चिपक जा रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इनकी नजर कभी एक-दूसरे पर तो कभी कैमरा की तरफ होती है. दोनों आराम से अपना वीडियो बनवा रहे हैं. लेकिन उनके इस वीडियो को ट्विटर किसी ने चुपके से शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

नई नई शादी के बुलबुले देख रहे हो,चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हो कर हिचकोले मार रहा है🤣

गिर कर मर जाओगे तो लोग कहेंगे अभी नई नई शादी हुई थीं महेंदी का रंग भी नही उड़ा था.. और भगवान को प्यारे हो गए😔

सुधर जाओ बे सुधर जाओ..रील के चक्कर में क्यों रियल जिन्दगी को दाव पर लगा रहे हो pic.twitter.com/iaMG8rzjJj

ये भी पढ़ें-दरवाजा खोलते ही सामने आ गया बाघ, डर के मारे सहम गई महिला, Video देख उड़े लोगों के होश!

यूजर्स ने किया कमेंट 
हालांकि, एक-दूसरे से लिपटने के अलावा इस कपल ने कोई अश्लील हरकत नहीं की, लेकिन जिस तरह से इतना खतरनाक स्टंट किया उससे उन्हें खबरा हो सकता था. चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर वीडियो बनाते समय पल भर में बड़ा हादसा हो सकता था. अब लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, इस तरह अपनी जान जोखिम में मत डालो. दूसरे ने लिखा है कि इस तरह के स्टंट करना न केवल खतरनाक है, बल्कि इससे दूसरों को गलत संदेश भी मिलता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement