Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'जान जाए तो जाए पर प्यार में कमी न रह पाए' अजीबोगरीब ढंग से स्कूटी पर बैठे कपल का वीडियो वायरल

Scooty Wala Romance Video Viral: यह वीडियो क्लिप दिल्ली के किस जगह की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

'जान जाए तो जाए पर प्यार में कमी न रह पाए' अजीबोगरीब ढंग से स्कूटी पर बैठे कपल का वीडियो वायरल

couple romance video viral

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों युवाओं पर इश्क का खुमार इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि वह मर्यादा के साथ-साथ जान की फिक्र करना भी भूल गए हैं. कपल कभी बाइक तो कभी कार में सड़क पर खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक कपल स्कूटी पर अजीबो-गरीब हरकत करता हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की स्कूटी पर कपल खुद में खोया हुआ नजर आ रहा है. लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़की उसके पीछे बैठी है. तभी अचानक लड़की लड़के के गले में हाथ डालती है. लड़का भी कहां पीछे रहने वाला था. वह भी स्कूटी चलाते हुए एक हाथ को लड़के गले में डाल देता है. कपल को चलती स्कूटी पर इस तरह बैठे देख सड़क पर चल रहे लोग भी अचंभित हो जाते हैं.

वीडियो देखकर हर कोई हैरान
हालांकि, गनीमत ये रही कि स्कूटी किसी वाहन से नहीं टकराई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वीडियो में देखकर समझा जा सकता है कि स्कूटी सवार कपल के पीछे आ रहे कार वाले ने किस तरह वीडियो को बनाया. यह वीडियो दिल्ली के कौनसे इलाके का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. 

ये भी पढ़ें- बेटी को फ्लाइट में देख भर आईं एयर होस्टेस की आंखें, देखें इमोशनल कर देने वाला Video

दिल्ली की सड़क पर इस्क और रिस्क
इस वीडियो को @shalukashyap28 नाम के इंस्ट्राग्राम हैंडल से 14 मई को पोस्ट किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा, दिल्ली की सड़क पर इस्क और रिस्क. वहीं, वीडियो पर लिखा गया, 'ये कैसा इश्क हो रहा है दिल्ली वालों को.' इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जब यमराज और दिल्ली पुलिस छुट्टी पर हो तो प्यार उबर आता है.' अन्य भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. देखें वीडियो-

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो क्लिप को 44 लाख से ज्यादा व्यूज और 2 लाख 86 हजार 390 लाइक्स मिल चुके हैं. कपल के स्टूकी पर इस कदर बैठे देख खुद को टिप्पणी करने से नहीं रोक पा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement