Advertisement

सड़क पर बुलेट और बुलेट पर जोरदार किस, वीडियो देखकर पुलिस ने कर दिया काम तमाम

Viral Video News: जयपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि एक कपल चलती बाइक पर किस कर रहा है.

सड़क पर बुलेट और बुलेट पर जोरदार किस, वीडियो देखकर पुलिस ने कर दिया काम तमाम

Viral Video Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजकल बाइक पर स्टंटबाजी करना, रोमांस करना और किस करना काफी आम हो गया है. इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं. इसी तरह का एक वीडियो राजस्थान के जयपुर से सामने आया है. इस वीडियो में बुलेट बाइक पर बैठा एक कपल अचानक बीच सड़क पर किस करने लगता है. अब यह वीडियो सामने आने के बाद जयपुर पुलिस एक्शन में आ गई है. जयपुर पुलिस ने इस बाइक का चालान काटा है क्योंकि न तो बाइक चलाने वाले लड़के ने और न ही पीछे बैठी लड़की ने हेल्मेट पहना था. इसके अलावा खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए दोनों किस भी करते दिखे थे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस कपल में से किसी ने भी हेल्मेट नहीं पहना है. वहीं, बाइक चला रहा लड़का आगे देख भी नहीं रहा था और वह अपना मुंह पीछे करके किस करने में व्यस्त था. किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल हुआ तो जयपुर पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद जयपुर पुलिस ने बाइक चला रहे युवक पर कार्रवाई की है और जुर्माना लगा दिया है.

यह भी पढ़ें- महिला टीचर ने क्लास में लगाए ठुमके, Video Viral हुआ तो लगे ऐसे आरोप

कानूनी कार्रवाई कर रही है जयपुर ट्रैफिक पुलिस
इस वीडियो के बारे में जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, 'हमने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा है जिसमें एक युवक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अन्य गतिविधियां कर रहा है. वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर हमने बाइक के मालिक का नाम और पता निकाला और अब मोटर व्हीकल ऐक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'

यह भी पढ़ें- शेरों से घिरे बच्चे को बचाने के लिए मां ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख रो पड़ेंगे

बता दें कि बीते कुछ समय में इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि लोग किस कर रहे होते हैं या फिर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे होते हैं. ट्रैफिक पुलिस लगातार इन वीडियो के आधार पर कार्रवाई भी की जाती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement