Advertisement

Delhi Metro की चलती ट्रेन में ही किस करने लगा कपल, वायरल हो गया वीडियो

Kissing in Metro: दिल्ली मेट्रो में एक कपल के किस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कपल ने मेट्रो में ही रोमांस शुरू कर दिया था.

Delhi Metro की चलती ट्रेन में ही किस करने लगा कपल, वायरल हो गया वीडियो

Couple in Metro

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो आजकल कई अलग-अलग वजहों से चर्चा में है. मेट्रो में वीडियो बनाने के कई मामले पहले भी सामने आए हैं. डीएमआरसी ने लोगों से अपील भी की है कि ऐसा न करें लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है. हाल ही में एक लड़की छोटे कपड़ों में देखी गई थी. अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कपल मेट्रो ट्रेन के अंदर ही किस कर रहा है. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, ऐसा पहला मामला नहीं हुआ है. पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोगों ने मेट्रो के अंदर ही रोमांस शुरू कर दिया था.

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का है. देखा जा सकता है कि एक कपल मेट्रो ट्रेन के अंदर पोल के सहारे खड़ा है. ये दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे और बार-बार किस कर रहे थे. यह कपल इस बात से अंजान था कि कोई उनका वीडियो भी बना रहा है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख और शेयर कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- धोने के लिए डाले कपड़ों में छूट गया था चार्जर, वॉशिंग मशीन में धमाका हो गया, देखें वीडियो

वायरल हो गई अतरंगी कपड़ों वाली लड़की 
इससे पहले एक लड़की का वीडियो वायरल हुए जो दो दिन से चर्चा में है. यह लड़की अपने अतरंगी और छोटे कपड़ों की वजह से खूब चर्चा बटोर रही है. पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग मेट्रो में ही अजीबो-गरीब हरकतें करते पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- कुत्तों ने दौड़ाया तो पीछे देखने लगी महिला, कार से जा टकराई स्कूटी, हैरान कर देगा यह वीडियो

इस बार के वीडियो ने भी दिखाया है कि लोग अक्सर भूल जाते हैं कि वे कहां है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो में खड़े इस कपल को बिल्कुल परवाह नहीं है कि वे सार्वजनिक जगह पर हैं. वे अपने रोमांस में बिजी हैं और कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement