Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बारिश से बचने के लिए रिक्शे में बैठा कपल, फिर जो हुआ...

वीडियो में आप देखेंगे कि रिक्शेवाला कपल को बैठने के लिए तैयार कर लेता है लेकिन बारिश से बचने की जगह यह कपल और मुसीबत में फंस जाता है.

Viral Video: बारिश से बचने के लिए रिक्शे में बैठा कपल, फिर जो हुआ...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बारिश के मौसम में हमें तरह-तरह के सीन देखने को मिलते हैं. कई बार तो सड़क पर ऐसा मनोरंजन होता है कि बस क्या ही कहें. अब इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ. इस कपल को क्या मालूम था कि भीगने से बचने के लिए जिस रिक्शे को सहारा बनाने जा रहे हैं वही उन्हें जमीन पर पटक देगा. अरे हंसिए मत...वाकई ऐसा ही हुआ है.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि लड़का और लड़की बारिश से परेशान साइड में खड़े थे. इसके बाद एक रिक्शावाला इन्हें अपने रिक्शे में बैठने के लिए राजी कर लेता है. दोनों जैसे-तैसे भागते-भागते रिक्शे तक पहुंचते हैं. जैसे ही वे रिक्शे में बैठे तो रिक्शे एकदम से पलट गया. कुछ तो रिक्शे पर वजन ज्यादा हो गया और कुछ वह टेढ़ा खड़ा था. इस वजह से रिक्शा अचानक पलट गया.

यह भी पढ़ें: Viral: इतना बड़ा स्पीड ब्रेकर कि फंस गई कार, मदद के लिए बुलाना पड़ा ट्रक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

 

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स बड़े ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग कपल को देखकर हंस रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इन्हें जल्दबाजी का शिकार बता रहे हैं. अगर ये थोड़ा सा इंतजार करके रिक्शेवाले को उसे सीधा करने देते तो ऐसा हादसा नहीं होता तो अगर कभी आप बारिश में फंसें तो ऐसी गलती न करिएगा.

यह भी पढ़ें: OMG! ऐन मौके पर खो गया शादी का जोड़ा, इस जुगाड़ से हुई शादी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement