ट्रेंडिंग
यह वीडियो खुद दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया. अब ऐसा लग रहा है यही वीडियो उनके मजाक की वजह बनता जा रहा है.
डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिग्विजय सिंह एक भैंसे के साथ डांस करते नजर आ रहा हैं. आप देखेंगे कि जबरदस्त ढोल बज रहा है और दिग्विजय भी वहां जनता के बीच भैंसे के साथ नाचते दिख रहे हैं. बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है. बस इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के गृह मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर कमेंट किया.
वीडियो ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, तेलंगाना में गोवर्धन पूजा के अवसर पर जो पशुओं की पूजा होती है इसे सदर कहते हैं. जो भैंसा होता है उसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये तक होती है. राहुल जी के स्वागत में भूत पूर्व सांसद अंजन यादव जी ने #BharatJodoYatra में यह आयोजित किया गया था.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गुस्सैल सांड ने किया कार का कबाड़ा, सींग से उठाकर फुटबॉल की तरह उछाला
इस ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का फिटनेस दौरा चल रहा है. इसलिए दिग्विजय सिंह को अपनी फिटनेस दिखानी होगी. दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं वह किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं. ऐसे में भैंसा क्या चीज है. ऐसे करते हुए बुजुर्ग अच्छे भी बहुत लगते हैं. क्योंकि उनका सपना चूर-चूर हो गया है. उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे की वजह से सपना चूर-चूर हो गया.
तेलंगाना मे गोवर्धन पूजा के अवसर पर जो पशुओं की पूजा होती है इसे “सदर” कहते हैं। जो भैंसा होता है उसकी क़ीमत ₹३-४ करोड़ तक होती है।
राहुल जी के स्वागत में भूत पूर्व सांसद अंजन यादव जी ने #BharatJodoYatra में यह आयोजित किया गया था।
@INCIndia
@RahulGandhi
pic.twitter.com/kYxfdnPZJv— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 7, 2022
यह भी पढ़ें: Viral Video: उड़ते ड्रोन को समझा चिड़िया, पकड़ने के लिए मगरमच्छ ने लगाई छलांग और बन गया पप्पू
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी