Advertisement

Shocking News: ऐसे कपड़े पहनकर ऑफिस पहुंची लड़की, कंपनी ने कहा 'घर जाओ'

एक लड़की के पहनावे को लेकर कंपनी ने महिला पर कार्रवाई की. बाद में महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो अब वायरल हो रहा है.

Shocking News: ऐसे कपड़े पहनकर ऑफिस पहुंची लड़की, कंपनी ने कहा 'घर जाओ'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अक्सर सेलेब्रिटीज अपने पहनावे के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. कभी इनका कोई ड्रेसिंग स्टाइल लोगों को इतना पसंद आता है कि इन्हें खूब फॉलो किया जाता है लेकिन कई बार सेलेब्रिटीज अपने अलग अंदाज के कारण ट्रोल हो जाते हैं. इस बार जो मामला सामने आया है वह किसी सेलिब्रिटी का नहीं बल्कि एक आम लड़की का है. यह लड़की अपनी ड्रेस के स्टाइल के कारण खूब चर्चा में है. लड़की के पहनावे की वजह से इसे ऑफिस से वापस घर भेज दिया गया इसके बाद उसने इसके विरोध में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ड्रेस की वजह से घर भेजे जाने के बाद इस लड़की ने इसी ड्रेस में वीडियो रिकॉर्ड करके टिकटॉक पर पोस्ट किया है. लड़की ने वीडियो में डीप वी नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है. लड़की को कंपनी का इस तरह का व्यवहार बहुत बुरा लगा जिसके बाद इस लड़की ने वीडियो के जरिए सवाल किया कि क्या उसे कंपनी के इस एक्शन के बाद जॉब छोड़ देनी चाहिए. वीडियो पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें :- WhatsApp Down हुआ, ट्विटर पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़, आप भी जोड़ लेंगे हाथ

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं और उसकी ड्रेस को सही बता रहे हैं. जबकि कई यूजर्स का कहना है कि यह ड्रेस ऑफिस में कई लोगों के लिए डिस्ट्रैक्टिंग हो सकती है और इस तरह लोग कंपनी के फैसले को सही बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रक देखकर बेहोशी का नाटक करने लगी बकरियां, नौटंकी देख आ जाएगी हंसी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement