Advertisement

Viral Video: बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा नारियल, यूं हो गया एक्सिडेंट

आप वीडियो देखकर इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगा सकते हैं. इस तरह चलती बाइक से गिरने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो सकती थी.

Viral Video: बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा नारियल, यूं हो गया एक्सिडेंट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं ना किस्मत खराब हो तो ऊंट पर बैठे शख्स को भी कुत्ता काट जाता है. बस कुछ ऐसा ही सीन इस वायरल वीडियो में देखने को मिला. घटना मलेशिया की है. महिला आराम से बाइक पर जा रही थी लेकिन अचानक उसके  सिर पर एक नारियल आ गिरा. नारियल इतनी तेजी से उस पर गिरा कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर गिर गई.

आप वीडियो देखकर इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगा सकते हैं. इस तरह चलती बाइक से गिरने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो सकती थी. उसके सिर पर गहरी चोट आ सकती थी लेकिन महिला ने हेलमेट पहना हुआ था. इस हेलमेट की वजह से नारियल की चोट उतने खतरनाक तरीके से नहीं लगी जितनी कि हो सकती थी. महिला के सीधे कंधे, उल्टे हाथ की हड्डी टूट लेकिन अगर सिर पर चोट आती तो मामला गंभीर हो सकता था.

यह भी पढ़ें: 12वीं में बेटा लाया 600 में 592 नंबर, ऑटोवाला ने सभी सवारियों को दिखाई मार्कशीट

महिला के साथ हुए हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं. क्योंकि महिला की जान भी उसके हेलमेट की वजह से ही बची.

यह भी पढ़ें: बहुत फिल्मी है Delhi police, इस मजेदार अंदाज में दे रही है जरूरी सोशल मैसेज

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement